अमन-चैन व तरक्की की दुआ मांगी गयी

Updated:
विज्ञापन

पहले जुमे की नमाज में उमड़ी नमाज पढ़ने वालों की भीड़

विज्ञापन

रायडीह. रायडीह में रमजान के पहले जुमे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गयी. नमाज के दौरान अकीदत व एहतराम का माहौल रहा. प्रखंड के पतराटोली, शंख मोड़, बरगीडांड़, रायडीह, सुरसांग व कांसीर समेत सभी मस्जिदों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकजुट होकर नमाज अदा की. नमाज के बाद देश, प्रदेश और क्षेत्र में अमन-चैन, तरक्की व कामयाबी के लिए दुआ मांगी गयी. नमाज को लेकर मस्जिदों में सुबह से ही नमाजियों की आवाजाही शुरू हो गयी थी. जुमे की नमाज के लिए लोगों ने विशेष तैयारी की और रोजेदारों ने इबादत के इस मुबारक मौके पर अल्लाह की बारगाह में सिर झुकाया. पतराटोली जामा मस्जिद में इमाम हाफिज नेजाम साहब ने अपने बयान में रमजान की फजीलत बयान करते हुए कहा कि इस पाक महीने में मुसलमानों पर कुरआन नाजिल की गयी. उन्होंने कहा कि कुरआन में अल्लाह फरमाता है कि अगर तुम अल्लाह के दीन की मदद करोगे, तो अल्लाह तुम्हारी मदद करेगा. उन्होंने समझाया कि अल्लाह की मदद का मतलब है लोगों को दीन की दावत देना, बुराइयों से रोकना, सच्चाई व नेकी की राह दिखाना तथा जरूरतमंदों की मदद करना. उन्होंने रोजेदारों से रमजान के महीने में अधिक से अधिक इबादत, सदका व जरूरतमंदों की सहायता करने की अपील की. जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा. पुलिस प्रशासन की ओर से सभी प्रमुख मस्जिदों और चौक-चौराहों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी थी. पुलिस पदाधिकारी लगातार गश्त करते रहे, ताकि नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola