थाना चौक घाघरा में गणेश पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन, दर्शन के लिए खुला पट

विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

घाघरा थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन किया. उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की. भक्तों के लिए दर्शन शुरू हो गए हैं.

विज्ञापन

घाघरा. थाना चौक घाघरा स्थित गणेश पूजा समिति के भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस मौके पर थाना प्रभारी ने लोगों से गणेश पूजा पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस प्रशासन सदैव तत्पर है.

विज्ञापन

विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना

पंडाल के उद्घाटन के बाद आचार्य द्वारा विधि-विधान से भगवान गणेश की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की गयी. पूजा संपन्न होने के बाद भक्तों के दर्शन के लिए प्रतिमा का पट खोल दिया गया. पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की.

माधवंस क्लब में भी खुला पट

इसके साथ ही माधवंस क्लब घाघरा के पूजा पंडाल में भी भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गयी. पूजा संपन्न होने के बाद भक्तों के दर्शन के लिए प्रतिमा का पट खोल दिया गया. मौके पर समिति के कई सदस्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola