बारडीह में फुटबॉल का रोमांच, मालम नवाटोली ने जीती जोड़ा खस्सी प्रतियोगिता
विजेता को पुरस्कृत करते | Prabhat Khabar Network
बारडीह में आयोजित पांच दिवसीय जोड़ा खस्सी फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में मालम नवाटोली ने जीत दर्ज की. मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया.
जारी. प्रखंड के बारडीह गांव में आयोजित पांच दिवसीय जोड़ा खस्सी फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हुआ. प्रतियोगिता का फाइनल मैच आशीष नगर मालम नवाटोली और बांस बगीचा की टीम के बीच खेला गया. इसमें मालम नवाटोली की टीम विजयी रही.
विजेता टीम को किया पुरस्कृत
मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जोय कुजूर ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को खस्सी व जर्सी देकर सम्मानित किया. इस मौके पर जोय कुजूर ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से युवाओं में अनुशासन और एकता की भावना आती है. ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए इस तरह के आयोजन बहुत जरूरी हैं.
उन्होंने कहा कि नवनिर्मित मैदान में पहली बार इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन होना काबिले तारीफ है.
मौके पर रवि मिंज, बेंजामिन पौलुस, अशोक, अजय, डेविड, अंथोनिस, विलसन, जेवियर, इस्माइल सहित काफी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए