अंजुमन इस्लामिया चुनाव में रिजवान, इरफान अली और शाहजहां अंसारी की शानदार जीत

विज्ञापन

नये सदर को प्रमाण पत्र देते | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अंजुमन इस्लामिया गुमला चुनाव 2026 के परिणाम घोषित. मोहम्मद रिजवान नाजिम-ए-आला, इरफान अली सदर और शाहजहां अंसारी सचिव पद पर निर्वाचित हुए.

विज्ञापन

गुमला. गुमला शहर के थाना रोड स्थित जिला परिषद कॉम्प्लेक्स के ऊपरी तल्ला सभागार में संपन्न हुए अंजुमन इस्लामिया गुमला आम चुनाव 2026 का परिणाम देर रात घोषित कर दिया गया. नाजिम-ए-आला, सदर एवं सचिव पद के लिए हुए चुनाव में मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद इरफान अली एवं शाहजहां अंसारी ने जीत दर्ज की. परिणाम सामने आते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी.

विज्ञापन

नाजिम-ए-आला पद पर मोहम्मद रिजवान की जीत

नाजिम-ए-आला पद के लिए मोहम्मद रिजवान खलीफा एवं मो शमीउल्लाह खलीफा के बीच मुकाबला हुआ. इसमें मोहम्मद रिजवान ने 1007 मत प्राप्त कर जीत हासिल की. वहीं मो शमीउल्लाह खलीफा को 560 मत मिले. कुल 62 मत रिजेक्ट हुए.

सदर पद पर इरफान अली निर्वाचित

सदर पद के चुनाव में मोहम्मद इरफान अली ने शानदार जीत दर्ज की. उन्हें 1258 मत प्राप्त हुए. उनके प्रतिद्वंद्वी मोहम्मद रिजवान को 328 मत मिले. वहीं 43 मत रिजेक्ट हुए. इरफान अली ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 930 मतों के बड़े अंतर से हराया.

सचिव पद पर शाहजहां अंसारी की जीत

सचिव पद के लिए शाहजहां अंसारी एवं शाहिद खान आमने-सामने थे. इसमें शाहजहां अंसारी ने 1095 मत प्राप्त कर जीत हासिल की. शाहिद खान को 483 मत मिले. जबकि 51 मत रिजेक्ट हुए. शाहजहां अंसारी ने 612 मतों के अंतर से जीत दर्ज की.

1629 विशेष वोटरों ने किया मतदान

अंजुमन इस्लामिया चुनाव में कुल 3076 विशेष वोटरों में से 1629 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. मतदान सुबह 8:20 बजे से शाम 4:20 बजे तक चला. मतदान के लिए सभागार में तीन टेबल बनाये गये थे, जहां विभिन्न पंचायतों के विशेष वोटरों ने मतदान किया.

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ चुनाव

चुनाव पदाधिकारी मो मुर्शिद एवं चुनाव पर्यवेक्षक आफताब अंजुम ने मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने की जानकारी दी थी. चुनाव के दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गये थे. चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र देकर शपथ दिलाने की प्रक्रिया पूरी की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola