गुमला : PLFI ने रिटायर्ड सैनिक से मांगी पांच लाख रुपये की लेवी, पुलिस ने दर्ज किया केस

Updated:
विज्ञापन

गुमला सदर थाना के धोधरा टंगराटोली निवासी अनिल आइंद से पीएलएफआइ के सबजोनल कमांडर राजेश गोप द्वारा पांच लाख रुपये की लेवी मांगी गयी है.

विज्ञापन

गुमला सदर थाना के धोधरा टंगराटोली निवासी अनिल आइंद से पीएलएफआइ के सबजोनल कमांडर राजेश गोप द्वारा पांच लाख रुपये की लेवी मांगी गयी है. अनिल आइंद बीएसएफ से सेवानिवृत्त सैनिक हैं और फिलहाल में अपने गांव के घर में रहते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

उग्रवादी ने रिटायर्ड सैनिक के घर पर्चा फेंका है. जिसमें लेवी की मांग का जिक्र है. इस संबंध में श्री आइंद ने गुमला थाना में लिखित आवेदन सौंप कर केस दर्ज कराया है. दर्ज केस में कहा है कि वर्तमान में मैं धोधरा टंगराटोली का निवासी हूं.

मेरा पैतृक घर सिमडेगा जिला है. मेरी पत्नी रजनी किरण बड़ा शिक्षिका है. 23 दिसंबर 2021 से मेरे मोबाइल नंबर पर पीएलएफआइ के उग्रवादी के नाम पर बार बार धमकी दी जा रही है. साथ ही पैसा की मांग की जा रही है. इस संबंध में थानेदार मनोज कुमार ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है. शीघ्र ही मामले का उद‍भेदन कर लिया जायेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola