रायडीह में दो जंगली हाथियों के पहुंचने से दहशत, ग्रामीणों को जंगल नहीं जाने की सलाह

Updated:
विज्ञापन

गुमला के रायडीह क्षेत्र में दो जंगली हाथियों के आने से दहशत है. वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने और सतर्क रहने की सलाह दी है.

विज्ञापन

गुमलाः जिले के रायडीह बीट क्षेत्र में रविवार की सुबह दो जंगली हाथियों के पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. दोनों हाथी सिकोई राजस्व ग्राम के बिछी पहाड़ क्षेत्र में पहुंचे हैं. हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही वन विभाग सक्रिय हो गया है और ग्रामीणों को सतर्क करने का काम शुरू कर दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

गांवों में कराया जा रहा अनाउंसमेंट

हाथियों से बचाव को लेकर गांवों में लगातार अनाउंसमेंट कराया जा रहा है. ग्रामीणों से हाथियों की मौजूदगी वाले जंगल क्षेत्र में नहीं जाने की अपील की जा रही है. खासकर लोगों को जंगल में बकरी चराने के लिए नहीं जाने की सलाह दी गयी है, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके.

बाक्सपुर जंगल से सुग्गाकाटा की ओर बढ़ रहे हाथी

बताया जा रहा है कि दोनों जंगली हाथी बाक्सपुर जंगल की ओर से सुग्गाकाटा की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. इसे देखते हुए वन विभाग ने ग्रामीणों से हाथियों के रास्ते में नहीं आने और उन्हें घेरने या रोकने का प्रयास नहीं करने की अपील की है.

ये भी पढ़ें- जमीन विवाद में दो भाइयों की पिटाई, खून से लथपथ घायल को पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

हाथियों से दूरी बनाए रखने की अपील

वन विभाग ने ग्रामीणों को हाथियों को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी है. हाथियों को देखकर उनके करीब जाने, फोटो लेने या उन्हें भगाने का प्रयास नहीं करने को कहा गया है. वन विभाग के अनुसार, हाथियों के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ से स्थिति गंभीर हो सकती है.

गतिविधियों की सूचना देने को कहा

वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने की अपील की है. हाथियों की लोकेशन या उनकी गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित विभाग को सूचना देने को कहा गया है, ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाये जा सकें.

ये भी पढ़ें- नहीं रहे झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री Sudivya Kumar Sonu, देर रात हार्ट अटैक से हुआ निधन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola