SIR के बीच बसुवा में विवाद, 200 प्रपत्र-7 के साथ पकड़ा गया व्यक्ति

Updated:
विज्ञापन

हंगामा के बाद जुटे ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

गुमला के बसुआ गांव में एसआइआर के नाम पर प्रपत्र-7 बांटने और पैसे लेने को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया. पुलिस ने 200 फार्म जब्त कर जांच शुरू की.

विज्ञापन

गुमलाः बसुवा गांव में एसआइआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर शनिवार को उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब कुछ लोगों द्वारा घर-घर जाकर प्रपत्र-7 बांटे जाने और ग्रामीणों से नाम, पता व मोबाइल नंबर भरवाकर हस्ताक्षर कराने का मामला सामने आया. इसे लेकर ग्रामीणों ने दो लोगों को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

10 से 20 रुपये लेने का आरोप

पूछताछ में पकड़े गये एक व्यक्ति ने ग्रामीणों को बताया कि उसे जितवाहन ने प्रपत्र-7 उपलब्ध कराये थे. उसने यह भी बताया कि वह प्रपत्र भरवाने के एवज में ग्रामीणों से 10 से 20 रुपये ले रहा था. इसके बाद ग्रामीणों ने उसके पास से करीब 200 प्रपत्र-7 बरामद किये और मामले की सूचना पुलिस को दी.

ये भी पढ़ें- जन्माष्टमी पर घर से लापता हुई 7 साल की बच्ची, खेत के कुएं में मिला शव; गांव में मातम

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलने पर टोटो थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने ग्रामीणों से पूरे मामले की जानकारी ली और पूछताछ के बाद स्थिति को शांत कराया. शुरुआती जांच में चार-पांच लोगों के नाम सामने आने की बात कही जा रही है. हालांकि, प्रपत्र-7 बांटने और ग्रामीणों से जानकारी जुटाने के पीछे वास्तविक मंशा क्या थी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है. ग्रामीणों ने भी पूरे मामले पर चर्चा करने के लिए रविवार को बैठक बुलायी है.

ये भी पढ़ें- KYC अपडेट के नाम पर साइबर ठगी, बैंककर्मी बनकर महिला से ठगे 50 हजार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola