अध्यक्ष पद के लिए एक और पार्षद के लिए हुए 23 नामांकन

निकाय चुनाव... नामांकन केंद्र के बाहर दिखी गहमा-गहमी, कोई परिजन, तो कोई समर्थकों के साथ पहुंचा नामांकन करने
गुमला. गुमला में नगर परिषद चुनाव की सरगर्मी अब तेज हो गयी है. सोमवार को नामांकन केंद्र के बाहर दिनभर गहमा-गहमी रही. अध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन शिमला कुमारी ने किया. शिमला अपने समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंची थी. वहीं विभिन्न वार्डों के लिए पार्षद के 23 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे. इसमें कई उम्मीदवार अपने परिवार के साथ, तो कोई अपने समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचा था. सभी उम्मीदवार संबंधित निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर नामांकन किये. नामांकन करने के साथ ही उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतर आये और अब वोटरों के बीच पहुंचने लगे हैं.
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भी उतरे मैदान में : दक्षिणी छोटानागपुर चेंबर के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सह श्री बड़ा दुर्गा मंदिर गुमला के सचिव रमेश कुमार भी चुनाव मैदान में उतर आये हैं. वे अपने वार्ड से पार्षद का चुनाव लड़ रहे हैं. उनकी नजर पार्षद का चुनाव जीत कर उपाध्यक्ष बनने पर है. सोमवार को वे अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और नामांकन पत्र खरीदे. इधर गुमला के वरिष्ठ पत्रकार भी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत अजमा रहे हैं. दीपक वर्मा काजू ने अपने वार्ड से पार्षद के लिए नामांकन पत्र खरीदा है, जबकि विधायक के रिश्तेदार ज्योति कुजूर ने भी अध्यक्ष पद का दावा ठोकते हुए नामांकन पत्र खरीदा है. ज्योति ने कहा है कि वह नामांकन कर चुनाव मैदान में अपना किस्मत अजमाने आ रही है. जनता का साथ चाहिए.वार्ड पार्षदों के अब तक 124 नामांकन पत्रों की बिक्री
वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की संख्या बढ़ते जा रही है. अबतक 124 उम्मीदवारों ने विभिन्न वार्डों के लिए नामांकन पत्र खरीदे हैं. हालांकि अभी भी समय है. अभी और नामांकन पत्र बिकने की संभावना है. इधर वार्ड नंबर दो से अबतक मात्र एक नामांकन पत्र बिका है. ऐसे में संभावना व्यक्त की जा रही है कि वार्ड नंबर दो से किसी एक उम्मीदवार को निर्विरोध जीत दिलाना है. हालांकि कुछ वार्डों में उम्मीदवारों की संख्या एक दर्जन तक पहुंचने की उम्मीद है.नामांकन करने वाले पार्षदों के नाम
सरिता देवी (पति- चंदरू उरांव, हरिओम कॉलोनी, वार्ड- 18)तारामुनी देवी (पति- बाल कृष्णा उरांव, शास्त्री नगर वार्ड- 18)नूतन रानी (पिता- विरिया भगत, मुरली बगीचा, वार्ड- 19)मणि रजनी (पति- स्व सुरेश प्रसाद, मुरली बगीचा, वार्ड- 19)विजय राम (पिता- मदन राम, डीएसपी रोड, वार्ड- 22)मो फैजान (आजाद बस्ती, वार्ड- 09)सय्यदा खातून (इस्लामपुर गुमला, वार्ड- 09)मो आरिफ (हुसैन नगर गुमला, वार्ड- 10)मो तबरेज अंसारी (मदीना मस्जिद, गुमला, वार्ड- 10)ज्योति कुमारी (लोहरदगा रोड, कुम्हार टोली, वार्ड- 10 )इम्मानुएल खलखो (डारूटोली दुंदुरिया, वार्ड- 11)सुधीर खलखो (डाडुटोली गुमला, वार्ड- 11)दिलीप कुमार भगत (लोहरदगा रोड, वार्ड- 12)लखन राम (आंबेडकर नगर गुमला वार्ड- 04)कृष्णा कुमार मिश्र (दुंदुरिया गुमला, वार्ड- 02)सोनो मिज (रोहतास नगर दुंदुरिया, वार्ड- 01)मो इमरान आलम (खड़िया पाड़ा गुमला, वार्ड- 05)आमिर जान कुरैशी (गांधी नगर गुमला, वार्ड- 05)अनिल कुमार यादव (शांति नगर गुमला, वार्ड- 05)गीता देवी (सिसई रोड गुमला, वार्ड- 05)अनिल उरांव (शांति नगर गुमला, वार्ड- 05)मोसर्रत परवीन (रजा कॉलोनी गुमला, वार्ड- 14)मो आसिफ जफर (इस्लामपुर गुमला, वार्ड- 14)अध्यक्ष पद के उम्मीदवार
1. शिमला कुमारी (बड़ाइक मुहल्ला, गुमला)प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




