एक बच्ची की मौत, कई घायल

Updated:
विज्ञापन

बसिया थाना के महाराजगंज के समीप बच्चों को स्कूल ले जा रहा टेंपो पलटा

विज्ञापन

बसिया. बसिया थाना के महाराजगंज के समीप बुधवार की सुबह बच्चियों को स्कूल लेकर जा रहा टेंपो पलट गया. इसमें गंगड़ा गांव निवासी अजय गोप की नौ वर्षीय बेटी आकांक्षा कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं टेंपो में सवार एक दर्जन से अधिक बच्चियां सवार थी, जिसमें सभी बच्चों को चोट लगी है. इसमें आठ वर्षीय अलमा केरकेट्टा गंभीर रूप से घायल है. जानकारी के अनुसार बच्चियां टेंपो में बैठ कर महाराजगंज स्थित मदर अमृता पब्लिक स्कूल जा रही थी. इस बीच रास्ते में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गयी. टेंपो पलटने से बच्चियां नीचे गिर गयी और टेंपो बच्चियां के ऊपर पलट गया. घटना के तुरंत बाद गंभीर रूप से घायल दो बच्चियों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बसिया लाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने आकांक्षा को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल छात्रा अलमा इलाजरत है. घटना की जानकारी परिजनों को दी गयी. इसके बाद परिजन आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची बसिया पुलिस ने बच्ची के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola