डीएवी स्कूल में एनसीसी कैडेट्स को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक
Updated:
विज्ञापन
ताशा झा साथ में एचएम | Prabhat Khabar Network
डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला में पर्यावरण संरक्षण पर एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया. एनसीसी कैडेट्स ने प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति छात्रों को जागरूक किया और 'से नो टू प्लास्टिक' जैसे संदेशों वाले थैलों का प्रदर्शन किया.
विज्ञापन
गुमला: पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान 46 झारखंड बटालियन की पूर्व कैडेट और 10 तमिलनाडु बटालियन की वर्तमान कैडेट ताशा झा ने स्कूल के 18/46 ट्रूप के एनसीसी कैडेट्स को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया.
विज्ञापन
कार्यक्रम में कैडेट्स ने ‘से नो टू प्लास्टिक’, ‘सेव वाटर सेव अर्थ’ और ‘से नो टू ड्रग्स’ संदेशों वाले स्वनिर्मित कपड़े के थैलों का प्रदर्शन किया. प्रधानाचार्या माधवी पांडे ने इस पहल की सराहना करते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करने का आह्वान किया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन