आस्था के केंद्र पर ग्रामीणों की पहल, छत ढलाई पूरी, अब धूप-बारिश से मिलेगी राहत

Updated:
विज्ञापन

छत की ढलाई पूरी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिशुनपुर के नवागढ़ सेरका स्थित प्राचीन देवी मंडप की छत ढलाई का कार्य ग्रामीणों के सहयोग से पूरा हुआ. अब दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत.

विज्ञापन

बिशुनपुर से बसंत कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन

बिशुनपुर. प्रखंड के नवागढ़ सेरका स्थित अति प्राचीन देवी मंडप के जीर्णोद्धार के तहत शनिवार को छत ढलाई का कार्य ग्रामीणों के सहयोग से पूरा किया गया. देवी मंडप क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है.

वर्षों से होती आ रही है दुर्गा पूजा

देवी मंडप में वर्षों से पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ दुर्गा पूजा का आयोजन होता आ रहा है. मंडप पर पक्की छत नहीं होने के कारण बारिश के दौरान श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना में परेशानी होती थी.

ग्रामीणों ने जुटाया चंदा

इसे देखते हुए ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से चंदा एकत्र कर छत निर्माण का निर्णय लिया. शनिवार को ग्रामीणों की मौजूदगी में ढलाई कार्य संपन्न हुआ.

आगामी पूजा में मिलेगी राहत

कार्य पूरा होने से आगामी दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं को बारिश और धूप से राहत मिलेगी. मौके पर भिखारी भगत, जगत ठाकुर, सुमित कुमार, अनीश सिंह, दीपक सिंह, ज्ञान सिंह, देवलाल खेरवार, प्रदीप सिंह, सचिन ठाकुर, रिंकू गिरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व महिलाएं मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola