प्रकृति व मानव का संबंध सदियों पुराना : जिला जज

Updated:
विज्ञापन

व्यवहार न्यायालय परिसर में किया गया पौधरोपण

विज्ञापन

गुमला. विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यवहार न्यायालय गुमला एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) गुमला के तत्वावधान में पौधरोपण व जागरूकता कार्यक्रम हुआ. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजीत कुमार सिंह ने पौधरोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की. उनके साथ प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय ओम प्रकाश, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रेम शंकर, शेखर कुमार, भूपेश कुमार, संजीव भाटिया व संजय कुमार सिंह, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्वेता कुमारी, डीएलएसए सचिव राम कुमार लाल गुप्ता, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मोमिता गुई, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी पूनम कुमारी, मुंसिफ श्वेता सोनी तथा प्रभारी न्यायाधीश प्रतीक राज ने भी पौधरोपण किया. जिला जज अजीत कुमार सिंह ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है. उन्होंने कहा कि प्रकृति और मानव का संबंध सदियों पुराना है. लेकिन आधुनिकता और बढ़ते संसाधनों के दोहन के कारण पर्यावरणीय संतुलन लगातार बिगड़ रहा है. जो चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण आवश्यक है. कार्यक्रम में स्थायी लोक अदालत के सदस्य शंभू सिंह, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के डीएन ओहदार, बुंदेश्वर गोप, जितेंद्र सिंह, इंदु पांडे सहित डीएलएसए कार्यालय के प्रकाश पांडेय, आशा लकड़ा, पीएलवी जोसेफ किंडो, कुंदन तिवारी, तेतरु उरांव समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola