पुश-अप, स्क्वाट और फुटबॉल... चैनपुर कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन

खेल में भाग लेते छात्र | Prabhat Khabar Network

चैनपुर के परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज में मेजर ध्यानचंद को याद कर राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह के साथ मनाया गया. विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन.

विज्ञापन

चैनपुर. परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज, चैनपुर में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह और खेल भावना के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और कॉलेज की खेल समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य फादर अगस्तुस एक्का समेत शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम की शुरुआत हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गयी. इस दौरान उनके जीवन, संघर्ष और देश के लिए योगदान को याद किया गया. फादर सुमन बरला ने विद्यार्थियों को मेजर ध्यानचंद के जीवन और खेल क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों की जानकारी दी.

फादर अमित डांग ने खेल और अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया.

29 पुश-अप और स्क्वाट चैलेंज ने बढ़ाया उत्साह

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग फिटनेस चैलेंज आयोजित किये गये. लड़कों के लिए 29 पुश-अप चैलेंज और लड़कियों के लिए स्क्वाट चैलेंज रखा गया. विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ इसमें भाग लिया.

इसके अलावा फुटबॉल, बैडमिंटन और वॉलीबॉल के मुकाबले भी आयोजित किये गये. शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए पेपर वॉक प्रतियोगिता हुई, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया.

फिटनेस और टीम भावना बढ़ाना उद्देश्य

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में फिटनेस, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और खेल भावना को बढ़ावा देना था. आयोजन को सफल बनाने में एनएसएस स्वयंसेवकों और कॉलेज की खेल समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola