खाते में बचा सिर्फ 1 रुपया, साइबर ठगी का शिकार हुई पालकोट की महिला
जानकारी देती पीड़िता | Prabhat Khabar Network
झारखंड के पालकोट में एक महिला के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 49,997 रुपये उड़ा लिए. पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कर पैसे वापस दिलाने की गुहार लगाई है.
पालकोट. थाना क्षेत्र के कोयंजाली गांव की ग्रामीण महिला सुनैन देवी के बैंक खाते से साइबर ठगी कर 49,997 रुपये की निकासी का मामला सामने आया है. महिला के खाते में 49,998 रुपये जमा थे. साइबर ठगों ने एक रात में तीन बार में लगभग पूरी रकम निकाल ली. महिला को ठगी की जानकारी अगले दिन मोबाइल पर आए निकासी के मैसेज देखने के बाद हुई.
आपके शहर में
रात 11.40 बजे आया ओटीपी, फिर तीन बार निकली रकम
पीड़िता सुनैन देवी, पति मनोज साहू ने बताया कि उनका बैंक ऑफ इंडिया में खाता है. 27 अगस्त की रात करीब 11.40 बजे उनके मोबाइल पर ओटीपी आया. इसके बाद खाते से क्रमश: 19,999 रुपये, 19,999 रुपये और 9,999 रुपये की निकासी के मैसेज मोबाइल पर आये.
इन तीनों निकासी को मिलाकर खाते से कुल 49,997 रुपये निकल गये. महिला ने बताया कि उन्होंने इन मैसेज को 28 अगस्त की सुबह देखा. इसके बाद उन्हें खाते से पैसे निकाले जाने की जानकारी हुई.
महिला को नहीं पता किसने निकाले पैसे
सुनैन देवी ने बताया कि उनके खाते से पैसे किसने निकाले, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है. उन्होंने मामले की जानकारी पालकोट पुलिस को देते हुए जांच कराने और निकाली गयी रकम वापस दिलाने की गुहार लगायी है.
पुलिस से कार्रवाई की मांग
पीड़ित महिला ने पालकोट थाना में आवेदन देकर मामले की जांच कर साइबर ठगी में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. साथ ही उन्होंने अपने खाते से निकाली गयी राशि वापस दिलाने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए