चार बच्चों की मां को ले उड़ा पड़ोसी, पति ने थाने में दर्ज करायी एफआईआर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चार बच्चों की मां को पड़ोसी ले उड़ा. मामला गुमला का है. पड़ोसी द्वारा पत्नी को लेकर भागने के बाद पति ने थाने में केस दर्ज कराया है.

विज्ञापन

दुर्जय पासवान, गुमला

विज्ञापन

चार बच्चों की मां को पड़ोसी ले उड़ा. मामला गुमला का है. पड़ोसी द्वारा पत्नी को लेकर भागने के बाद पति ने थाने में केस दर्ज कराया है. जिसमें उसने पुलिस से अपनी पत्नी को खोजने की गुहार लगायी है. गुमला के पुग्गू खोपाटोली निवासी सुखदेव महली ने गुमला थाना में लिखित आवेदन सौंपकर उसकी पत्नी को पड़ोसी महावीर महली द्वारा अपहरण करने का केस दर्ज कराया है.

दर्ज केस में सुखदेव ने कहा है कि उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी है. हमदोनों से चार बच्चे हैं. हमलोग सपरिवार बहुत अच्छी तरह जीवन यापन करते आ रहे थे. 24 फरवरी को मेरे पड़ोसी महावीर महली द्वारा मेरी पत्नी लक्ष्मी देवी का अपहरण कर गुमला से कहीं दूसरी जगह ले जाया गया है.

मेरी पत्नी के पास मेरा मोबाइल व सीम है. उसे भी वह ले गया है. जिस पर फोन करने पर रिंग होता है. लेकिन कोई फोन नहीं उठा रहा है. ऐसी परिस्थिति में मेरे परिवार में काफी संकट आ गया है. मैंने मेरी पत्नी को अपने स्तर से खोजने का प्रयास किया. लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चला.

उन्होंने आशंका जाहिर की है कि महावीर महली द्वारा उसकी पत्नी की हत्या कर दी गयी होगी. उन्होंने पुलिस प्रशासन से पत्नी को ढूंढ निकालने की गुहार लगायी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola