पत्नी बच्चों को लेकर गयी थी पड़ोस में, सुबह घर लौटी तो पति की मौत हो चुकी थी

विज्ञापन

मृतक का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

गुमला के बसिया में पारिवारिक विवाद के बाद एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दी. पत्नी बच्चों के साथ पड़ोसी के घर गई थी, सुबह लौटने पर शव फंदे से लटका मिला.

विज्ञापन

गुमला. बसिया थाना क्षेत्र के कोनवीर गांव में पारिवारिक विवाद के बाद 38 वर्षीय विकास सिंह की मौत हो गयी. शनिवार सुबह पत्नी के घर लौटने पर घटना की जानकारी हुई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद गांव में मातम पसरा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

रात में पत्नी से हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार, विकास सिंह शुक्रवार रात नशे की हालत में घर पहुंचा था. इसी दौरान किसी बात को लेकर पत्नी से उसका विवाद हो गया. विवाद बढ़ने पर विकास ने पत्नी के साथ मारपीट की. पति की मारपीट से बचने के लिए पत्नी अपने दो छोटे बच्चों के साथ पड़ोस के एक घर में चली गयी और वहीं रात बितायी.

सुबह घर लौटी तो नहीं खुला दरवाजा

शनिवार सुबह करीब आठ बजे पत्नी बच्चों के साथ घर लौटी. घर का दरवाजा अंदर से बंद था. काफी आवाज देने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. आशंका होने पर पत्नी ने खिड़की से अंदर देखा, तो विकास कमरे में फंदे से लटका मिला. इसके बाद उसने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी. ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी.

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव निकाला

सूचना मिलते ही बसिया थाना के एसआई चंदन कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और विकास के शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे

बताया गया कि विकास शादी-विवाह समारोहों में खाना बनाने का काम करता था. परिवार में पत्नी के अलावा दो छोटे बच्चे हैं. पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. हालांकि, घटना के पीछे के कारणों की पूरी जानकारी के लिए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola