देवगांव में महाशिवरात्रि मेला 15 को

Updated:
विज्ञापन

देवगांव में महाशिवरात्रि मेला 15 को

विज्ञापन

पालकोट. प्रखंड के बूढ़ा महादेव धाम देवगांव में महाशिव रात्रि मेला का आयोजन लेकर मेला आयोजन कमेटी की बैठक शनिवार को कमेटी के अध्यक्ष सूरजदेव सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 14 फरवरी को कलश स्थापना करने व 15 फरवरी को देवगांव धाम में मेला का आयोजन करने का निर्णय लिया गया. बैठक में रघुनाथ सिंह, मनमोहन सिंह, चमन बड़ाइक, जगेश्वर बड़ाइक, अशोक बड़ाइक, आचार्य राम लखन मिश्रा, रामअवध साहू, गोपाल केसरी, बिंदेश्वर सिंह, महेश्वर सिंह, बबलू सिंह, नारायण सिंह, मदन सिंह, शिवलाल यादव, भुखन इंदवार, चमरू बड़ाइक, नरेश बड़ाइक, वनलाल यादव आदि मौजूद थे.

संत पात्रिक में प्रवेश परीक्षा आज

गुमला. संत पात्रिक स्कूल सिसई रोड गुमला में सत्र 2026-27 में नये विद्यार्थियों के नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा आठ फरवरी को होगी. परीक्षा में एलेजी अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम कक्षा यूकेजी से कक्षा आठ के विद्यार्थी शामिल होंगे. यह जानकारी स्कूल के एचएम फादर नबोर मिंज ने दी. उन्होंने बताया कि कक्षा नर्सरी अंग्रेजी व कक्षा एलकेजी हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों का सीधा नामांकन लिया जा रहा है. इच्छुक विद्यार्थी/अभिभावक स्कूल के कार्यालय से फार्म प्राप्त कर सकते हैं.

बाल भारती स्कूल में नामांकन जारी

गुमला. हॉली चाइल्ड बाल भारती स्कूल सिसई रोड गुमला में नामांकन शुरू हो गया है. स्कूल में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक में छात्र-छात्राओं को नामांकन लिया जा रहा है. बच्चों के अभिभावक स्कूल समय में स्कूल के कार्यालय से संपर्क कर नामांकन करा सकते हैं. यह जानकारी प्राचार्य सुमित जेम्स बखला ने दी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola