PHOTOS: महाशिवरात्रि पर शिवमय गुमला, भूत-पिशाच के साथ बारात लेकर निकले भोलेनाथ, मंदिरों में गूंजते रहे शंख-घंटे
Published by : Mithilesh Jha Updated At : 08 Mar 2024 5:32 PM
महाशिवरात्रि पर गुमला शिवमय रहा. भूत-पिशाच के साथ भगवान शिव की बारात निकली. शिव व मां पार्वती की झांकी ने सबका मन मोह लिया.
गुमला, जगरनाथ पासवान : महाशिवरात्रि पर गुमला शिवमय रहा. भूत-पिशाच के साथ भगवान शिव की बारात निकली. शिव व मां पार्वती की झांकी ने सबका मन मोह लिया. सुबह से देर शाम तक मंदिरों में शंख व घंट बजते रहे. भगवान शिव की पूजा करने के लिए शुक्रवार अहले सुबह ही शिव मंदिरों के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे.
मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखीं गयीं. महिला व पुरुष श्रद्धालुओं की अलग-अलग कतार लगी थी. गुमला शहर के करमटोली मंदिर में हजारों शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया. महिलाओं में ज्यादा उत्साह देखा गया. पूजा के बाद मंदिरों में महाभंडारा का भी आयोजन हुआ. सुरक्षा-व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे. महाशिवरात्रि के मौके पर जगह-जगह पुलिस के जवान गश्ती करते देखे गए.

टांगीनाथ धाम में 20 हजार से अधिक लोगों ने की पूजा
महाशिवरात्रि पर्व पर डुमरी प्रखंड क टांगीनाथ धाम परिसर में मेला लगा. शिव मंदिर में 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया. श्रद्धालुओं के लिए अहले सुबह पांच बजे से ही मंदिर का पट खोल दिया गया था.
कामडारा में 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन
कामडारा प्रखंड के पहाड़ गांव आमटोली स्थित प्राचीन शिव मंदिर, बटेश्वर शिव मंदिर जरिया एवं प्राचीन शिव मंदिर बानपुर में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने शिविलंग पर जलाभिषेक किया. इस अवसर पर 24 घंटे के अखंड हरिकीर्तन का भी आयोजन किया गया. समिति की ओर से भंडारा का आयोजन हुआ.

टोटो में रुद्राभिषेक
प्रस्तावित प्रखंड टोटो के साईं नगर स्थित दुर्गा मंदिर में महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक किया गया. रुद्राभिषेक में 21 युगल और विवाहित जोड़े शामिल हुए. आचार्य पुरुषोत्तम भारद्वाज ने शिवलिंग की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा कराई.

चपका मंदिर में कलश यात्रा निकाली गयी
घाघरा प्रखंड के चपका शिव मंदिर पूजा समिति की ओर से शिवरात्रि पर भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. सैकड़ों भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया. भंडारा का आयोजन हुआ. शिव बारात निकाली गयी.

देवाकीधाम में हजारों भक्तों ने की पूजा
घाघरा प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में कलश यात्रा, भंडारा व शिव बारात सहित कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ. देवाकी बाबा धाम में अहले सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार लगी रही. भक्तों ने भगवान भोलेनाथ व माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर सुख शांति व समृद्धि की कामना की.

आदर में कलश यात्रा निकाली गयी
आदर शिव मंदिर पूजा समिति ने महाशिवरात्रि पर कलश यात्रा निकाली. आचार्य बबलू पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलभरी कराई. इसके बाद हर-हर महादेव, बोल बम के नारे लगाते हुए सभी भक्त मंदिर परिसर पहुंचे. यहां आचार्य ने विधिवत पूजा-अर्चना की. कलश यात्रा के बाद भंडारा का आयोजन किया गया. मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए.
Table of Contents
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










