दो करोड़, 64 लाख का ऋण वितरित
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना
विज्ञापन
गुमला.
समाहरणालय में बुधवार को मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत चयनित लाभुकों के बीच विभिन्न व्यवसायों, आजीविका वाहनों के लिए ऋण वितरण सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि गुमला विधायक भूषण तिर्की व उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी थे. विधायक व उपायुक्त ने संयुक्त रूप से सांकेतिक रूप से लाभार्थियों को मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत अनुदान आधारित ऋण उपलब्ध कराया गया. जिला कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 30 लाभुकों के बीच मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत अनुदान आधारित लगभग दो करोड़, 64 लाख की राशि का ऋण उपलब्ध कराया गया. इनमें से 11 लाभुकों के बीच अनुदान आधारित परिवहन का वितरण किया गया, जिसमें पांच ट्रैक्टर, चार बोलेरो, एक टेंपो एवं एक स्कॉर्पियो का वितरण किया गया और 19 लाभुकों को किराना दुकान, बकरी पालन, सीएससी सेंटर, मोबाइल दुकान, श्रृंगार दुकान, गाय पालने कपड़ा दुकान, टेंट हाउस, साउंड सिस्टम आदि जैसे व्यवसाय के लिए ऋण उपलब्ध कराया गया. विधायक भूषण तिर्की ने कहा कि राज्य सरकार की योजना से जिले के बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के लिए अवसर प्रदान किया जा रहा है. इस दौरान उन्होंने लाभुकों को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि जिले में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी लाभुकों के बीच अनुदान आधारित ऋण का वितरण किया गया है. मौके पर रमेश कुमार चीनी, रंजीत सिंह, हरिओम साहू सहित कल्याण व परियोजना विभाग के अधिकारी थे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन