चालीसा काल ईश्वर व लोगों के साथ अपने संबंध को बेहतर बनाने का अवसर : बिशप लीनुस

ख्रीस्त विश्वासियों ने राख बुध पर्व मनाया, 39 पल्लियों में प्रात:कालीन मिस्सा अर्पित किया गया
गुमला. जिले के ख्रीस्त विश्वासियों ने बुधवार को राख बुध पर्व मनाया. इसको लेकर गुमला धर्मप्रांत के सभी 39 पल्लियों में प्रात:कालीन मिस्सा अर्पित किया गया. पुरोहितों ने द्वारा मिस्सा अर्पित किया. इसके साथ ख्रीस्त विश्वासियों का पवित्र चालीसा काल शुरू हुआ. संत पात्रिक महागिरिजा गुमला में मुख्य अनुष्ठाता गुमला धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप लीनुस पिंगल एक्का की अगुवाई में मिस्सा अर्पित किया गया. मिस्सा के बाद विश्वासियों के माथे पर राख का तिलक लगाया गया. बिशप लीनुस पिंगल एक्का ने कहा कि आज हम सभी पूरी आशा के साथ चालीसा काल में प्रवेश कर रहे हैं. यह पवित्र समय हमें फिर से जागने, आलस्य की आदत से मुक्ति पाने और ईश्वर व लोगों के साथ अपने संबंध को बेहतर बनाने का मूल्यवान अवसर प्रदान करता है. यह समय हमें अपने अंतरात्मा से वार्तालाप करने, ईश्वर की बात सुनने और प्रलोभन को हराने का मार्ग प्रशस्त करता है. यह समय हमें आत्म अनुशासन, जीवन में पारदर्शिता व ईमानदारी का अभ्यास करने का शुभ अवसर प्रदान करता है. बिशप ने कहा कि चालीसा का पवित्र समय हमें अपने आपको त्यागने के लिए प्रेरित करता है, जिससे हम दूसरों के जीवन को समृद्ध बना सके. यह पवित्र समय हमें संयम व विनम्रता से जीवन-यापन करते हुए प्रभु यीशु के पुनरुत्थान के उपहार की प्रतीक्षा करने की शक्ति देता है. चालीसा काल मानवीय जीवन की गरिमा को एक-दूसरों में पहचानने और ईश्वर के राज्य के निर्माण के लिए ईमानदारी से काम करने का एक उपयुक्त समय है. बिशप ने कहा कि अब यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप इस उपयुक्त समय का कैसे उपयोग करें. गुमला धर्मप्रांत के भीजी फादर जेफ्रेनियुस तिर्की, फादर नीलम, संत पात्रिक महागिरिजा के पल्ली पुरोहित फादर जेरोम एक्का, फादर मूनसन बिलुंग, फादर पीटर तिर्की, फादर जीतन कुजूर, फादर अगुस्टीन, फादर नवीन, फादर खुशमन, फादर अजय, फादर अरविंद, फादर पौल, फादर रंजीत, फादर जॉर्ज, सिस्टर एमेल्डा सोरेंग, सिस्टर निर्मला, सिस्टर अनुरंजना, सिस्टर स्वाती, सिस्टर गुलाबी, सिस्टर लवली, सिस्टर एस्टेला, सिस्टर ललिता, सिस्टर निवेदिता, सिस्टर सुष्मिता सिस्टर निर्मला, सिस्टर मायगी, सिस्टर शालिनी, सिस्टर शशि किंडो, केंद्रीय काथलिक सभा के अध्यक्ष सेत कुमार एक्का, इरेनियुस मिंज, त्योफिल बिलुंग, जेराल्ड संजय बाड़ा, विनय भूषण बाड़ा, लगनू ललित तिग्गा, रोबर्ट टोप्पो, प्रेम एक्का, थियोदोर खलखो, चंदन दोमनिक मिंज, त्योफिल खलखो, नीलम प्रकाश लकड़ा, अजीत कुजूर, तिंतुस कुजूर, महिला काथलिक सभा के अध्यक्ष फ्लोरा मिंज, जयंती तिर्की, दिव्या सरिता मिंज, ग्रेगोरी तिर्की, रजनी पुष्पा तिर्की, दिव्या सरिता मिंज, मंजू बेक, विवयानी लकड़ा, लीली कल्याणी मिंज आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




