Sudivya Kumar Sonu को JMM ने दी श्रद्धांजलि, भूषण तिर्की बोले- हर पल महसूस होगी उनकी कमी
Sudivya Kumar Sonu को श्रद्धांजलि अर्पित करते विधायक और अन्य लोग | Prabhat Khabar Network
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सुदीव्य कुमार सोनू के निधन पर गुमला में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। विधायक भूषण तिर्की ने उनके योगदान को याद किया.
Tribute to Sudivya Kumar Sonu: झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर विकास एवं आवास, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री रहे स्वर्गीय सुदीव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) जिला समिति, गुमला की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. नदीटोली सिसई रोड स्थित आवासीय कार्यालय में आयोजित सभा में विधायक सह जेएमएम जिलाध्यक्ष भूषण तिर्की के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय सुदीव्य कुमार सोनू के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये और उन्हें श्रद्धांजलि दी.
पार्टी और झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति : भूषण तिर्की
मौके पर विधायक भूषण तिर्की ने कहा कि सुदीव्य कुमार सोनू का असमय निधन पार्टी और पूरे झारखंड के लिए अत्यंत पीड़ादायक है. उनके निधन से झारखंड मुक्ति मोर्चा को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई लंबे समय तक संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि सुदीव्य कुमार सोनू सरल, सहज और कुशल व्यक्तित्व के धनी थे. एक गतिशील नेता के रूप में उन्होंने झारखंड में अपनी अलग पहचान बनायी थी. भूषण तिर्की ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में भी सुदीव्य कुमार सोनू की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी. उन्होंने कहा कि संगठन से लेकर सरकार तक सुदीव्य कुमार सोनू के साथ लंबे समय तक काम करने का अवसर मिला. उनके जाने के बाद उनकी कमी हर पल महसूस होती रहेगी.
ये भी पढ़ें- लोहरदगा में तीज की खरीदारी शुरू, डलिया सेट से लेकर पूजन-शृंगार सामग्री की बढ़ी मांग
पार्टी नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
श्रद्धांजलि सभा में केंद्रीय सदस्य कलीम अख्तर, जिला सचिव आरिफ अंसारी, नगर अध्यक्ष मोहम्मद लड्डन, केंद्रीय सदस्य रणजीत सिंह, नुरुल होदा, संजय सिंह, मीडिया प्रभारी मोहम्मद साजिद, सिकुदा लकड़ा, जेम्स तिर्की, सतीश लकड़ा, संतोषपुर मेंस, रमेश गोप, विश्वनाथ गोप, बच्चनदेव गोप, मुकेश लोहरा, देवलाल साहू, कृष्ण गोप, मनोज उरांव पन्ना, बसंत उरांव, कमलेश महतो, विश्राम उरांव, भीम उरांव, कार्तिक उरांव, सीताराम खड़िया, प्रकाश उरांव, वीरेंद्र उरांव, जोहानी मिंज, राजेश कुजूर, भीम खड़िया, आनंद साहू, सरली खड़िया, अर्जुन उरांव, कृष्णा खड़िया, सुरेंद्र टोप्पो, नंदू उरांव, बंधन भगत, एजाज अहमद, मो. नावेद, शाहनवाज आलम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें- गणेश चतुर्थी और विश्वकर्मा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए