जेएलकेएम की प्रखंड कमेटी के पुनर्गठन को लेकर बैठक, संगठन विस्तार पर चर्चा
जेएलकेएम के लोग | Prabhat Khabar Network
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की प्रखंड कमेटी के पुनर्गठन के लिए आयोजित बैठक में संगठन विस्तार और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई. अनूप फ्रांसिस कुजूर ने जल, जंगल, जमीन की रक्षा और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया.
जारी. प्रखंड के सांस्कृतिक कला भवन में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की प्रखंड कमेटी के पुनर्गठन को लेकर बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनूप फ्रांसिस कुजूर ने की. इसमें संगठन के विस्तार और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गयी.
अनूप फ्रांसिस कुजूर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जेएलकेएम केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि झारखंड के आदिवासी-मूलवासी, दलित, पिछड़े और गरीब लोगों की आवाज है. उन्होंने कहा कि संगठन का संघर्ष जल, जंगल, जमीन और झारखंडी अस्मिता की रक्षा के लिए है.
उन्होंने कहा कि आज झारखंड सरकार नौकरी बेचने का काम कर रही है. ऐसे में गरीब शिक्षित लोगों के पास नौकरी के लिए 10-20 लाख रुपये कहां से आयेंगे. उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने और झारखंड में हो रहे भ्रष्टाचार को खत्म करने में सहयोग करने की अपील की.
उन्होंने कहा कि संगठन को पंचायत स्तर से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत करने की जरूरत है. हर गांव और टोला में कार्यकर्ता होने चाहिए. आने वाले समय में प्रखंड की सभी पंचायतों में कमेटी का गठन किया जायेगा और जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन तेज किया जायेगा.
बैठक में मुख्य रूप से वरीय उपाध्यक्ष बिरजू उरांव, नोर्बर्ट कुजूर, महेंद्र कुमार मुंडा, शंकर भगत, रमेश्वर भगत, सुधीर तिर्की, सुभाष एक्का, सुनील लकड़ा, साहिल तिर्की, वीरेंद्र तिर्की, पवन कुमार सिंह, भूषण लकड़ा, अमोल टोप्पो, बाबूलाल बड़ाइक, रंजीत सिंह, अश्विन खलखो, मनोज कच्छप, मनोहर बेक, प्रकाश उरांव, जयवीर टोप्पो, अशोक टोप्पो आदि उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए