Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, दुर्गा पूजा में होगी बारिश, कब से लगेगी ठंड
13-14 अक्टूबर को झारखंड के कई जिलों में बारिश हो सकती है. राज्य के कोल्हान व संताल में इसका सबसे अधिक असर पड़ सकता है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो 15 और 16 अक्टूबर को भी कहीं-कहीं अच्छी बारिश हो सकती है. इसके बाद लोगों को ठंड का एहसास होने लगेगा.
Jharkhand Weather Forecast, रांची न्यूज : झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा. मौसम वैज्ञानिकों की मानें अगले दो से तीन दिनों में मानसून की हवा वापस हो जायेगी. इस दौरान राज्य में बारिश हो सकती है. 13 से 16 अक्टूबर तक राज्य के कई इलाकों में बारिश की संभावना है. इसके बाद ठंड की शुरुआत हो जायेगी.
आपके शहर में
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि झारखंड से मानसून की हवा अगले दो से तीन दिनों में वापस हो जायेगी. रविवार को राज्य के ऊपरी हिस्सों के कुछ जिलों से दक्षिणी पश्चिमी मानसून की हवा वापस हो गयी. इस बार देश के उत्तरी हिस्सों में मानसून समय से करीब 10-12 दिन देर से लौट रहा है.
मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि 13-14 अक्टूबर को झारखंड के कई जिलों में बारिश हो सकती है. राज्य के कोल्हान व संताल में इसका सबसे अधिक असर पड़ सकता है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो 15 और 16 अक्टूबर को भी कहीं-कहीं अच्छी बारिश हो सकती है. इसके बाद लोगों को ठंड का एहसास होने लगेगा.
13 अक्टूबर को झारखंड के उत्तर पूर्वी तथा दक्षिण पू्र्वी भागों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 14 अक्टूबर को मध्य, उत्तर पूर्वी तथा दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है. वहीं, 15-16 अक्टूबर को भी झारखंड के कई स्थानों पर बारिश के आसार हैं.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए