Jharkhand Naxal Latest News : झारखंड के गुमला से पीएलएफआई नक्सली हथियार के साथ गिरफ्तार
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 23 Jan 2021 10:37 AM
Jharkhand Naxal Latest News, Gumla News, गुमला न्यूज (दुर्जय पासवान) : गुमला जिले की पुलिस ने पीएलएफआई के उग्रवादी कुश महतो को गिरफ्तार कर लिया है. उसे गुमला थाना के डुमरला गांव से पकड़ा गया है. उसके पास से हथियार भी बरामद हुआ है. फिलहाल कुश महतो को थाना में रखकर पूछताछ की जा रही है.
Jharkhand Naxal Latest News, Gumla News, गुमला न्यूज (दुर्जय पासवान) : गुमला जिले की पुलिस ने पीएलएफआई के उग्रवादी कुश महतो को गिरफ्तार कर लिया है. उसे गुमला थाना के डुमरला गांव से पकड़ा गया है. उसके पास से हथियार भी बरामद हुआ है. फिलहाल कुश महतो को थाना में रखकर पूछताछ की जा रही है.
पीएलएफआई नक्सली कुश पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. किराना दुकान में गोलीबारी, पेट्रोल पंप में लूटपाट, रंगदारी की डिमांड करने, जानलेवा हमला सहित कई मामलों में वह शामिल रहा है. वह पूर्व में भी उग्रवादी घटनाओं में जेल जा चुका है. जेल से छूटने के बाद वह पुन: संगठन में सक्रिय हो गया और लेवी की मांग करने लगा. झारखंड के गुमला से पीएलएफआई नक्सली हथियार के साथ गिरफ्तार होने से जुड़ी हर Latest News in Hindi से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.
पुलिस को जब इसकी जानकारी मिली तो पुलिस ने कुश को धर दबोचने की प्लान बनाया. जानकारी के अनुसार गुमला जिले की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुश महतो डुमरला गांव के समीप है. साथ में उसके कुछ और अपराधी किस्म के लोग भी हैं. वे लोग किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं. इस सूचना के बाद पुलिस टीम डुमरला गांव गयी और घेराबंदी की. जिसमें कुश महतो को पुलिस ने धर दबोचा.
Also Read: DC के साथ अधिकारियों की टीम पहुंची घाघरा, मचा हड़कंप; MDM में त्रुटि मिलने पर हेडमास्टर को शोकॉज
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










