झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस पर नहीं होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, सर्वश्रेष्ठ विधायक व कर्मी होंगे सम्मानित
झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस के मौके पर सर्वश्रेष्ठ विधायक और उत्कृष्ट सेवा के लिए तीन कर्मियों को सम्मानित करने की परंपरा है़ इस वर्ष स्थापना दिवस पर इस परंपरा को आगे बढ़ाया जायेगा़
Jharkhand News : झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस (22 नवंबर) के मौके पर इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जायेगा़ कोरोना संक्रमण को देखते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित किया जा रहा है़ आपको बता दें कि सरकार भी 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर कोई विशेष समारोह आयोजित नहीं कर रही है़ विधानसभा स्थापना दिवस पर सर्वश्रेष्ठ विधायक और उत्कृष्ट सेवा के लिए तीन कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा.
आपके शहर में
झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस 22 नवंबर को है, जबकि झारखंड स्थापना दिवस 15 नवंबर को है. विधानसभा की स्थापना पर स्थापना दिवस समारोह को लेकर विधानसभा द्वारा तैयारी की जा रही है़ हालांकि कोई विशेष समारोह का आयोजन नहीं किया जायेगा. कोरोना को ध्यान में रखते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जा रहा है.
झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस के मौके पर सर्वश्रेष्ठ विधायक और उत्कृष्ट सेवा के लिए तीन कर्मियों को सम्मानित करने की परंपरा है़ इस वर्ष स्थापना दिवस पर इस परंपरा को आगे बढ़ाया जायेगा.
सर्वश्रेष्ठ विधायक के चयन के लिए झारखंड विधानसभा के स्पीकर रबींद्रनाथ महतो द्वारा कमेटी गठित की जायेगी़ इस कमेटी के द्वारा सर्वश्रेष्ठ विधायक का चयन किया जाएगा. आपको बता दें कि झारखंड विधानसभा द्वारा स्थापना दिवस की तैयारी की जा रही है.
Also Read: Diwali 2021 : दिवाली पर मिलावटखोरों के खिलाफ चला जांच अभियान, 5 मिठाई दुकानों पर 90 हजार जुर्माना
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए