ePaper

Diwali 2021 : दिवाली पर केंद्र सरकार की रांची को सौगात, रातू रोड में एलिवेटेड रोड बनने से मिलेगी जाम से मुक्ति

Updated at : 04 Nov 2021 1:12 PM (IST)
विज्ञापन
Diwali 2021 : दिवाली पर केंद्र सरकार की रांची को सौगात, रातू रोड में एलिवेटेड रोड बनने से मिलेगी जाम से मुक्ति

एलिवेटेड रोड का निर्माण नागाबाबा खटाल के आगे से होगा, जो रातू रोड मुख्य चौराहा से होते हुए पिस्का मोड़ के आगे तक जायेगा. पिस्का मोड़ चौक से एनएच-23 पर इटकी रोड में आधा किमी आगे तक एलिवेटेड रोड बनेगा. एनएच-75 पर इसका निर्माण हेहल पोस्ट ऑफिस तक होगा. दोनों ओर सड़क भी चिह्नित कर ली गयी है.

विज्ञापन

Deepawali 2021, रांची न्यूज (मनोज लाल) : झारखंड की राजधानी रांची के रातू रोड में एलिवेटेड रोड बनने का रास्ता साफ हो गया है. झारखंड एनएचएआइ ने एलिवेटेड रोड से संबंधित सारे मामलों को भारत सरकार के समक्ष क्लियर कर दिया है. भारत सरकार के अधिकारियों को सभी जानकारियों से अवगत करा दिया गया है. इसके बाद भारत सरकार ने एलिवेटेड रोड के निर्माण को लेकर सहमति जतायी है. आगे की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है. इसी माह इस योजना का टेंडर जारी किया जायेगा.

योजना की स्वीकृति व टेंडर एक साथ होगा. करीब 550 करोड़ की लागत से एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जाना है. इसे फोर लेन का बनाया जायेगा. पहले तीन लेन के एलिवेटेड रोड के निर्माण पर सहमति बनी थी. बाद में इसे फोर लेन का किया गया. इस वजह से इसकी लागत भी बढ़ी है. एलिवेटेड रोड का निर्माण नागाबाबा खटाल के आगे से होगा, जो रातू रोड मुख्य चौराहा से होते हुए पिस्का मोड़ के आगे तक जायेगा. पिस्का मोड़ चौक से एनएच-23 पर इटकी रोड में आधा किमी आगे तक एलिवेटेड रोड बनेगा.

Also Read: Public Affairs Index 2021 : विकास के मामले में झारखंड को देशभर में तीसरा स्थान, 11 स्थानों की लगाई छलांग
Also Read: Diwali 2021 : दिवाली पर मिलावटखोरों के खिलाफ चला जांच अभियान, 5 मिठाई दुकानों पर 90 हजार जुर्माना

झारखंड एनएचएआइ के मुख्य महाप्रबंधक एसके मिश्र ने कहा कि एलिवेटेड रोड को लेकर सारी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गयी हैं. अब केवल टेंडर जारी करने का काम बाकी है. स्वीकृति और टेंडर एक साथ हो, इसकी तैयारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि परियोजना को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. अब किसी तरह की अड़चन नहीं है.

Also Read: Kali Puja 2021 : रांची दुर्गाबाड़ी में नहीं होगा खिचड़ी भोग का सार्वजनिक वितरण, ऑनलाइन देख सकेंगे काली पूजा

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola