गुमला जेल में खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

खाद्य पदार्थों के नमूने लैब भेजे गए, मटन-चिकन दुकानदारों को सख्त हिदायत

विज्ञापन

गुमला. जनस्वास्थ्य की सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुमला मंडल कारा में सघन निरीक्षण अभियान चलाया. यह कार्रवाई अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, गुमला के नेतृत्व में संपन्न हुई. निरीक्षण के दौरान जेल परिसर के किचन की साफ-सफाई तथा उपयोग में लाये जा रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की गयी. इस क्रम में गुड़, आटा, चायपत्ती, मसूर दाल, मिक्स अचार और हींग के नमूने संग्रहित कर विधिवत जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गये, ताकि खाद्य पदार्थों की शुद्धता व गुणवत्ता की पुष्टि की जा सके. इस क्रम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी व गुमला नगर परिषद के संयुक्त नेतृत्व में शहर के मटन व चिकन विक्रेताओं के साथ बैठक की गयी. बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र के खुले में मटन और चिकन बेचने वाले दुकानदारों को सख्त निर्देश दिया गया कि वे निर्धारित स्थल पर ही बिक्री करें तथा आवश्यक दस्तावेज और स्वच्छता मानकों का पालन सुनिश्चित करें. विभाग ने स्पष्ट किया कि खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों की अनदेखी करने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जायेगी. साथ ही, ऐसे निरीक्षण और जागरूकता अभियान आगे भी लगातार जारी रखने की बात कही गयी है, ताकि आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola