शराब दुकान को हटाने की रिपोर्ट के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश

विज्ञापन

कामडारा में मंदिर और आंगनबाड़ी के पास चल रही शराब दुकान को हटाने की मांग, प्रशासन की सुस्त कार्यप्रणाली से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश.

विज्ञापन

कामडारा. कामडारा में नियमों को ताक पर रखकर शराब दुकान संचालित किया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने 28 नवंबर 2024 को बसिया एसडीओ को आवेदन सौंपकर मंदिर व आंगनबाड़ी केंद्र के समीप संचालित शराब दुकान को किसी दूसरी जगह पर स्थानांतरित करने की मांग की थी. जिसके आलोक में एसडीओ द्वारा कामडारा अंचल कार्यालय को पत्र जारी कर ग्रामीणों द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायत का जांच कराने का निर्देश दिया गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

जिसके आलोक में कामडारा अंचलाधिकारी द्वारा राजस्व उपनिरीक्षक के माध्यम से शिकायत की जांच करायी गयी. जांच के बाद कामडारा अंचलाधिकारी द्वारा बसिया एसडीओ का रिपोर्ट बनाकर दिया गया कि राजस्व उपनिरीक्षक के द्वारा प्रतिवेदन दिया गया है कि उनके द्वारा संबंधित दुकान का ग्राहक बनकर जांच किया और पाया कि अंकित दर पर ही शराब का बिक्री किया जाता है. शराब दुकान से मंदिर एवं आंगनबाड़ी केंद्र की दूरी 100 मीटर है और 200 मीटर की दूरी पर मस्जिद अवस्थित है.

शराब दुकान को नियमानुसार अन्यत्र स्थानांतरित किया जा सकता है. लेकिन उक्त जांच के बाद इधर अब दो साल होने को है. इसके बावजूद तब तक वहां से शराब दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित नहीं किया गया है. जिससे स्थानीय लोगों में प्रशासनिक कार्यप्रणाली के प्रति रोष है.

लोगों ने बसिया एसडीओ से मामले में संज्ञान लेते हुए शराब दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित कराने की मांग की है. वहीं इस संबंध में बसिया एसडीओ सुधीर प्रकाश से बात करने पर उन्होंने बताया कि मामले में शीघ्र कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola