संविधान बचाना है, तो भाजपा को हराना है : सुखदेव

Updated:
विज्ञापन

भरनो के कनारवां गांव में चला जनसंपर्क अभियान

विज्ञापन

भरनो. भरनो प्रखंड के कनारवां गांव के बगीचा में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुखदेव भगत व पूर्व शिक्षामंत्री गीताश्री उरांव ने जनसंपर्क अभियान चलाया. मौके पर ग्रामीणों के बीच कांग्रेस गारंटी कार्ड का वितरण किया गया. गांव के पाहन, सरना पड़हा समिति के लोग समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने एक स्वर में सुखदेव भगत को समर्थन देने का संकल्प लिया. लोहरदगा लोस प्रत्याशी सुखदेव भगत ने भाजपा व पीएम मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि संविधान बचाना है, तो भाजपा को हराना होगा. उन्होंने संविधान बचाओ के नारा के साथ लोगों से समर्थन मांगा. श्री भगत ने कहा कि अभी पीएम ने सभा की. सभा में भी जाति व धर्म की बात कही. भाजपा के पास जनहित को लेकर कोई मुद्दा नहीं है. सिर्फ जाति व धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का काम कर रही है. गीताश्री उरांव ने कहा है कि देश को सिर्फ कांग्रेस ही मजबूत कर सकती है. भाजपा तो पूंजीपतियों की सरकार है और पूंजापतियों को ही लाभ पहुंचाती आयी है. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष आशीषनाथ शाहदेव, मंडल अध्यक्ष ज्योति तिर्की, मुख्तार आलम, एसके रवि, मीर गुलजार, मंजू देवी, आकाश तिर्की, इल्याजर लकड़ा आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola