ब्रेन हेमरेज से होमगार्ड जवान वीरेंद्र साहू का निधन, अधिकारियों व जवानों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन

मृतक के परिजनों की मदद करते | Prabhat Khabar Network

झारखंड के गुमला में होमगार्ड जवान वीरेंद्र साहू का ब्रेन हेमरेज से निधन हो गया. अधिकारियों और एसोसिएशन ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

विज्ञापन

गुमला. झारखंड गृह रक्षा वाहिनी के गुमला अंचल कार्यालय में प्रतिनियुक्त होमगार्ड जवान सह झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के जिला कार्यालय सचिव वीरेंद्र साहू के आकस्मिक निधन से होमगार्ड महकमे में शोक की लहर है. ब्रेन हेमरेज के कारण उनका निधन हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मंगलवार को उनके पार्थिव शरीर को गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय सीलम लाया गया. जहां अधिकारियों और जवानों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव रवाना किया गया. श्रद्धांजलि सभा में जिला समादेष्टा चंदन कुमार और कंपनी कमांडर रोशन कुमार मौजूद रहे. दोनों अधिकारियों ने दिवंगत जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया.

जिला समादेष्टा ने शोक संतप्त परिवार को अंतिम संस्कार के लिए तत्काल 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की. वहीं, झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन की प्रदेश महिला अध्यक्ष अंजना बड़ा, जिला अध्यक्ष झरी भगत, उपाध्यक्ष संदीप उरांव, महिला जिला अध्यक्ष रीना देवी, कोषाध्यक्ष अनीता देवी, उपसचिव सह मीडिया प्रभारी सुनील कुमार और जिला प्रवक्ता हवलदार भुवनेश्वर गोप सहित अन्य सदस्यों ने भी श्रद्धांजलि दी.

एसोसिएशन की ओर से परिवार को अंतिम संस्कार के लिए 5 हजार रुपये की सहायता दी गयी. मौके पर वक्ताओं ने वीरेंद्र साहू को कर्मठ और मिलनसार जवान बताते हुए कहा कि उनका असमय निधन वाहिनी और संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है. दुख की इस घड़ी में पूरा होमगार्ड परिवार शोकाकुल परिजनों के साथ खड़ा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola