गुमला में बकरियों से लदा 407 वाहन जब्त, गुप्त सूचना पर एसडीएम की कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

जब्त ट्रक | Prabhat Khabar Network

गुमला के डुमरी में एसडीएम ने बकरियों से लदे एक वाहन को जब्त किया है। वाहन को जांच के लिए डुमरी थाना को सौंप दिया गया है, दस्तावेजों की जांच जारी है।

विज्ञापन

डुमरी, गुमला. गुप्त सूचना के आधार पर चैनपुर अनुमंडल पदाधिकारी हरि उरांव ने सोमवार की शाम कार्रवाई करते हुए सीपी चौक नवाडीह के समीप बकरियों से लदे एक 407 वाहन को जब्त किया. कार्रवाई शाम करीब सात बजे की गयी. जब्त वाहन का पंजीकरण संख्या ओडी 23 एम 3296 बतायी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

एसडीएम हरि उरांव ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वाहन की जांच की गयी. वाहन में बड़ी संख्या में बकरियां लदी हुई थीं. प्रारंभिक कार्रवाई के बाद वाहन को जब्त कर आवश्यक जांच के लिए डुमरी थाना के सुपुर्द कर दिया गया. वाहन चालक को थाना परिसर में बकरियों के परिवहन से संबंधित चालान सहित अन्य आवश्यक कागजात प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है.

दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई

डुमरी थाना प्रभारी शशि प्रकाश ने बताया कि संबंधित अधिकारियों द्वारा वाहन और उसमें लदी बकरियों से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है. परिवहन से संबंधित कागजातों का सत्यापन किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि दस्तावेजों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर भी लोगों की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर बनी हुई है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola