आसमान से आफत बनकर बरसी बारिश, गुमला में ध्वस्त हुए गरीबों के आशियाने
ध्वस्त ग्राम प्रधान का घर | Prabhat Khabar Network
गुमला में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण ग्राम प्रधान और एक किसान का कच्चा मकान गिर गया. प्रशासन से मुआवजे की मांग की गई है.
जारी. गुमला में बारिश से कई घर क्षतिग्रस्त हो गये या तो ध्वस्त हो गये. इन्हीं में जारी प्रखंड अंतर्गत जरडा पंचायत के जरडा निवासी ग्राम प्रधान महेश्वर बैगा का कच्चा मकान भारी बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया. लगातार हो रही बारिश से महेश्वर बैगा का मिट्टी का घर अचानक भरभरा कर गिर गया.
आपके शहर में
हादसे के समय घर में कोई मौजूद नहीं था. जिससे जनहानि नहीं हुई. लेकिन घर में रखा घरेलू सामान दबकर खराब हो गया. ग्राम प्रधान महेश्वर बैगा ने प्रखंड प्रशासन से मुआवजा और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है. स्थानीय ग्रामीणों ने भी प्रशासन से जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त मकान का सर्वे कर उचित सहायता प्रदान करने की अपील की है.
बसिया में बारिश से किसान का घर ध्वस्त
बसिया प्रखंड के कोनबीर कुम्हारटोली निवासी किसान चतुर महतो का मिट्टी का घर भारी बारिश से ध्वस्त हो गया. जिस समय घर ध्वस्त हुआ. उस समय घर के सदस्य घर पर नहीं थे. लेकिन घर में बंधा एक बैल दीवार की मिट्टी में दब गया. काफी मशक्कत के बाद बैल को बाहर निकाला गया. घर गिर जाने से चतुर महतो व उसके परिवार के समक्ष रहने की समस्या उत्पन्न हो गयी है. चतुर महतो ने प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए