गुमला में 'ब्लैक वेडनेसडे': तीन अलग-अलग हादसों में 3 मौतें, कहीं सुसाइड तो कहीं तालाब में डूबी जिंदगी

Published by : Sameer Oraon Updated At : 04 Feb 2026 10:15 PM

विज्ञापन

गुमला जिले में 3 की मौत, Symbolic Pic Credit- Prabhat Khabar

Gumla Suicide Cases: गुमला जिले में बुधवार को तीन अलग-अलग घटनाओं में एक मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई. मुरकुंडा में युवक और पुग्गु में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, वहीं छोटा अंबवा के एक बच्चे की तालाब में डूबने से जान चली गई. पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है.

विज्ञापन

Gumla Suicide Cases, गुमला (दुर्जय पासवान): गुमला जिले में तीन अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई. इनमें दो लोगों ने आत्महत्या की, जबकि एक बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई. तीनों मामलों में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है.

छत में फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

पहली घटना सदर थाना क्षेत्र के मुरकुंडा कोलंबी गांव की है. यहां 35 वर्षीय नवीन कुमार ने मंगलवार की रात करीब 7 बजे अपने घर की छत में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बुधवार दोपहर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. मृतक के भाई नायमन खड़िया ने बताया कि कुछ दिनों से नवीन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. मंगलवार की रात उसने घर के अंदर दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली. काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर उसकी पत्नी ने जानकारी दी. दरवाजा खोलकर देखने पर नवीन फांसी पर लटका मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मृतक अपने पीछे वृद्ध मां, पत्नी और आठ वर्षीय बच्चे को छोड़ गया है. वह घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है.

Also Read: नामांकन का आखिरी दिन: लोहरदगा में अध्यक्ष पद के लिए 6 ने ठोंकी ताल, पार्षदों की लंबी फौज ने बढ़ाया सियासी पारा

घरेलू विवाद में महिला ने की आत्महत्या

दूसरी घटना गुमला सदर थाना क्षेत्र के पुग्गु ढौठाटोली गांव की है. यहां 45 वर्षीय कल्पना केरकेट्टा ने बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे अपने घर में दरवाजा बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर पति ने कुंडी तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां पत्नी को फांसी पर लटका पाया. सूचना मिलने पर गुमला थाना के एएसआई अखिलेश ठाकुर मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. जानकारी के अनुसार, पैसे की मांग को लेकर पति और बच्चों के साथ घरेलू विवाद हुआ था.

तालाब में डूबने से आठ वर्षीय बच्चे की मौत

तीसरी घटना सदर थाना क्षेत्र के छोटा अंबवा गांव की है. यहां कलाम अंसारी के आठ वर्षीय पुत्र हफाज अंसारी की तालाब में डूबने से मौत हो गई. परिजनों ने घटना की सूचना थाना को दी और बुधवार को शव को सदर अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, हफाज अंसारी अपनी नानी के घर करकरी गया हुआ था. मंगलवार दोपहर वह अपने मामा के साथ तालाब में नहाने गया था, इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई.

Also Read: खूनी हुई नेतरहाट घाटी! तीखे मोड़ पर फिसली स्कूटी उसी वक्त पीछे से आ गया काल, गुमला में दर्दनाक हादसा

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola