Gumla News : पत्नी के नाम जमीन का झांसा, अंगूठा लगवाकर दूसरों के नाम की जमीन; सात नामजद

विज्ञापन

गुमला में जमीन हड़पने के मामले में निबंधन पदाधिकारी और अन्य के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज. जानिए क्या है पूरा मामला.

विज्ञापन

गुमला. गुमला स्थित चैनपुर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. छतरपुर के लोचनाथ रौतिया की जमीन उनकी सहमति के बिना दूसरे लोगों के नाम दर्ज करा दी गई है. मामले में लोचनाथ की शिकायत पर सुनवाई के बाद, कोर्ट के आदेश से गुमला थाने में सात लोगों और अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जमीन हड़पने की साजिश रचने का है आरोप

एफआईआर में चैनपुर निवासी रितेश कुमार गुप्ता, संध्या देवी, रंजीत कुमार, मुकेश कुमार सिंह और रंजीत महतो के अलावा गुमला के रजिस्ट्री अधिकारी रामजी तिग्गा, प्रधान सहायक मरांडी तथा कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर को आरोपित बनाया गया है. इनमें से कुछ पर जमीन हड़पने की साजिश रचने का आरोप है, जबकि निबंधन कार्यालय के अधिकारियों पर प्रक्रिया में कथित अनियमितता का आरोप है. दर्ज एफआईआर में लोचनाथ ने आरोप लगाया है कि सितंबर 2024 में कुछ लोगों ने उन्हें बताया कि उनकी जमीन के बंटवारे से संबंधित मामला सिविल कोर्ट में लंबित है.

पत्नी के नाम का झांसा, दूसरों के नाम हुई जमीन

मुकदमेबाजी से बचने के लिए जमीन पत्नी लक्ष्मी देवी के नाम करने की सलाह दी गयी. इसके बाद उन्हें निबंधन कार्यालय ले जाया गया. लोचनाथ का आरोप है कि निबंधन कार्यालय में बिक्री दस्तावेज पर यह कहकर उनका अंगूठे का निशान लिया गया कि जमीन उनकी पत्नी के नाम की जा रही है. उन्हें यह जानकर गहरा सदमा लगा कि उनकी जमीन उनकी मर्जी के बिना बेच दी गई. उन्हें उस समय यह जानकारी नहीं दी गयी कि दस्तावेज के जरिये जमीन किन लोगों के नाम दर्ज की जा रही है.

ये भी पढ़ें: गुमला में लगा विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को बताये न्याय और कानूनी मदद के अधिकार

पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर की मामले जांच शुरू

एफआईआर के अनुसार, 24 अक्तूबर 2024 को जब उन्हें जमीन के संबंध में जानकारी मिली तो पता चला कि उनकी जमीन उनकी सहमति के बगैर अन्य लोगों के नाम दर्ज कर दी गयी है. आरोप है कि संध्या देवी के नाम 2.81 एकड़, मुकेश कुमार सिंह के नाम 2.83 एकड़ और रंजीत कुमार के नाम 2.81 एकड़ जमीन दर्ज कर दी गयी. लोचनाथ ने मामले में संबंधित लोगों पर धोखाधड़ी कर जमीन हड़पने और निबंधन प्रक्रिया में कथित अनियमितता का आरोप लगाया है. कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola