घाघरा में जन्माष्टमी की धूम, राधा-कृष्ण बने नन्हे-मुन्नों ने मोहा सबका मन
राधा व कृष्ण की वेश में बच्चे | Prabhat Khabar Network
घाघरा के स्कूलों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई. राधा-कृष्ण के वेश में सजे बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया.
घाघरा. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर घाघरा प्रखंड मुख्यालय के गोपाल साहू पब्लिक स्कूल एवं भास्कर एजुकेशनल एकेडमी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस दौरान बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा का मनमोहक स्वरूप धारण कर सभी का मन मोह लिया.
आपके शहर में
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने आकर्षक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी बाल लीलाओं को जीवंत कर दिया. राधा-कृष्ण के वेश में सजे बच्चों की प्रस्तुति ने उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को खूब आकर्षित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए