राशन वितरण में लापरवाही पड़ी भारी, दुकानदारों को बीडीओ ने दी कार्रवाई की चेतावनी
Updated:
विज्ञापन
पालकोट बीडीओ विजय ने जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के साथ बैठक कर सभी कार्डधारियों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी करने और राशन वितरण में पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया है.
विज्ञापन
पालकोट. बीडीओ सह एमओ विजय ने गुरुवार को प्रखंड के जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के साथ बैठक की. बैठक में बीडीओ ने दुकानदारों को चावल, दाल, नमक आदि के वितरण में शत-प्रतिशत कार्डधारियों का ई-केवाईसी कराने का सख्त निर्देश दिया.
आपके शहर में
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि दुकानदार कार्डधारियों से मधुर व्यवहार करते हुए राशन का वितरण सुनिश्चित करें. यदि किसी दुकानदार के खिलाफ शिकायत मिलती है, तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
बैठक में मनोहर साहू, श्याम सुंदर साहू, हेमंत साहू, जगदीश साहू, अनीता देवी सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन