गुमला में लगा विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को बताये न्याय और कानूनी मदद के अधिकार

विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी | Prabhat Khabar Network

गुमला के पालकोट में डालसा द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई.

विज्ञापन

गुमला. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह के आदेश पर डालसा सचिव के नेतृत्व में नालसा की योजनाओं एवं विधिक सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे 60 दिवसीय मेगा जागरूकता कार्यक्रम के तहत पालकोट प्रखंड की बाघिमा पंचायत में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

नालसा : जरूरतमंदों को विधिक सहायता के लिए सदैव तत्पर

कार्यक्रम की शुरुआत पंचायत की मुखिया जॉस्फिन टेटे के स्वागत भाषण से हुई. सचिव रामकुमार गुप्ता ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार जनता और प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करता है तथा जरूरतमंद लोगों को न्याय एवं विधिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए सदैव तत्पर है. उन्होंने नालसा की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि लोगों का जागरूक होना ही उनके सशक्तीकरण की पहली सीढ़ी है.

ये भी पढ़ें: गांव-गांव पहुंचा कानून का ‘हथियार’, बाल विवाह से दहेज तक पर लोगों को किया जागरूक

लोक अदालत के माध्यम से सुलह एवं समझौतें पर जोर

स्थायी लोक अदालत के सदस्य शंभू सिंह ने ग्रामीणों को स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली, वहां मामलों के निपटारे की प्रक्रिया तथा इससे मिलने वाले लाभों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि स्थायी लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न प्रकार के मामलों का सुलह एवं समझौते के आधार पर सरल और सुलभ तरीके से समाधान कराया जा सकता है.

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, उप मुखिया अजय किंडो, डीएलएसए के प्रकाश पांडेय एवं मनीष, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, पीएलवी राजू साहू एवं बिना कुमारी सहित बड़ी संख्या में पंचायत के ग्रामीण उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें: Chatra News: मरीज की मौत के बाद बड़ा एक्शन, सेफजोन अस्पताल सील; जानें क्यों हुई कार्रवाई

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola