Chatra News: मरीज की मौत के बाद बड़ा एक्शन, सेफजोन अस्पताल सील; जानें क्यों हुई कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

इटखोरी के सेफजोन अस्पताल में इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत के बाद प्रशासन ने अस्पताल को सील कर दिया है. मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत यह बड़ी कार्रवाई की गई है.

विज्ञापन

इटखोरी. सेफजोन अस्पताल को प्रखंड प्रशासन ने बुधवार शाम सील कर दिया. यह कार्रवाई सिविल सर्जन के आदेश के बाद की गयी है. मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गयी है. अस्पताल के मुख्य गेट में ताला बंद कर लाल कपड़े से सील किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

झोलाछाप डॉक्टरों के भरोसे दर्जनों गैर-सरकारी क्लिनिक

मालूम हो कि परोका गांव निवासी अशोक रविदास की इलाज के दौरान मौत हो गयी थी. इसके बाद प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई की गयी है. मालूम हो कि प्रखंड में झोलाछाप डॉक्टरों के भरोसे दर्जनों गैर सरकारी क्लिनिक संचालित हैं. पितीज में दवा दुकानदार स्वयं डॉक्टर बनकर इलाज कर रहे हैं. पितीज बस्ती में बाबा क्लिनिक के संचालक दिनभर मरीजों का इलाज करते हैं. उनके दुकान के पीछे क्लिनिक संचालित है.

ये भी पढ़ें: गांव-गांव पहुंचा कानून का ‘हथियार’, बाल विवाह से दहेज तक पर लोगों को किया जागरूक

ये भी पढ़ें: Chatra News : बारिश में दलदल बनी गेरी-घुरनाडीह सड़क, गर्भवती महिलाओं को खटिया का सहारा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola