Chatra News : बारिश में दलदल बनी गेरी-घुरनाडीह सड़क, गर्भवती महिलाओं को खटिया का सहारा
कीचड़ में तब्दील सड़क | Prabhat Khabar Network
चतरा के गेरी से घुरनाडीह जाने वाली कच्ची सड़क जर्जर होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है. एंबुलेंस और स्कूली बच्चों के लिए रास्ता बना मुसीबत.
चतरा. जिला मुख्यालय से करीब साढ़े तीन किमी दूरी पर स्थित सदर प्रखंड के ब्रहम्णा पंचायत के गेरी गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है. गेरी से घुरनाडीह जाने वाली कच्ची सड़क पूरी तरह जर्जर हो गयी है. बरसात के दिनो में बारिश का पानी सड़क में जमने से कीचड़ में तब्दील हो गया है. जिससे लोगो को आवागमन करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
आपके शहर में
सबसे अधिक परेशानी स्कूली छात्र-छात्राओं व मरीजो को हो रही है. सड़क खराब होने के गांव तक एंबुलेंस नहीं पहुंच पा रही है. कई बार गर्भवती महिलाओं को खटिया में टांग कर मुख्य सड़क तक लाना पड़ता है. जिससे परिजनो के साथ गर्भवती महिला को भी दिक्कत होती है. स्कूली बच्चो को सड़क से आने जाने में ड्रेस गंदा हो जाता है. सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों द्वारा कई बार सांसद, विधायक व जिला प्रशासन से मांग कर चुके है, लेकिन किन्हीं का ध्यान इस ओर नहीं है. जिससे ग्रामीणों में जनप्रतिनिधि व जिला प्रशासन के प्रति नाराजगी है.
उक्त सड़क से हर रोज छोटी-बड़ी वाहनो का आवागमन होता है. कई बार वाहन सड़क में फंस चुका है. कई लोग गिर कर घायल भी हो चुके है. हमेशा बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती हैं. ग्रामीणों ने सांसद कालीचरण सिंह, विधायक जर्नादन पासवान व जिला प्रशासन से अविलंब सड़क का निर्माण कराने की मांग की है.
ये भी पढ़ें: गांव-गांव पहुंचा कानून का ‘हथियार’, बाल विवाह से दहेज तक पर लोगों को किया जागरूक
क्या कहते हैं लोग
सन्नी यादव ने कहा कि सड़क की स्थिति बद से बदतर हो गयी है. सड़क खराब रहने से आने जाने में काफी परेशानी होती है. जिला मुख्यालस से कम दूरी होने के बावजूद जनप्रतिनिधि व पदाधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं है. किसान जवाहर यादव ने कहा कि सड़क खराब रहने के कारण खेतो में उत्पादित साग-सब्जियों को जिला मुख्यालय तक ले जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. सबसे अधिक परेशानी बारिश के दिनो में होती है. कामेश्वर यादव ने कहा कि सड़क में अनगिनत गड्ढे बने हुए है. जिसमें जलजमाव रहता है. जिला मुख्यालय में कार्य करने के बाद घर जाने में देरी होने पर हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.
ये भी पढ़ें: मयूरहंड में अस्पताल पहुंचने वाली सड़क बदहाल, गड्ढों में तब्दील रास्ते से गुजरने को मजबूर गर्भवती महिलाएं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए