राधा-कृष्ण बने नन्हे-मुन्ने, साईं इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी
राधा-कृष्ण का रूप धारण किये बच्चे| Prabhat Khabar Network
इटखोरी के साईं इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में बच्चों ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया.
इटखोरी से विजय शर्मा की रिपोर्ट
आपके शहर में
इटखोरी. साईं इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व जन्मोत्सव मनाया गया. इस मौके पर छोटे-छोटे छात्र-छात्राओं ने श्रीकृष्ण व राधा रानी का रूप धारण कर कार्यक्रम प्रस्तुत किया. बच्चों ने श्रीकृष्ण लीला प्रस्तुत कर खूब प्रशंसा बटोरी.
स्कूल के प्रिंसिपल एचजी तिवारी ने कहा कि बच्चों ने राधा-कृष्ण का रूप धारण कर बेहतर कार्यक्रम प्रस्तुत किया. उन्होंने सभी बच्चों की तारीफ की और उनका मनोबल बढ़ाया. मौके पर प्रदीप कुमार, जितेंद्र पांडेय, शोभा सिन्हा, श्रुति, रिमझिम, प्रियंका, नुजरत समेत सभी विद्यार्थी व शिक्षक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए