गुमला SP का बड़ा एक्शन: अपराध बढ़ा तो हटाए गए कई थानेदार, 8 पुलिस अफसरों की कुर्सी इधर से उधर

Updated:
विज्ञापन

गुमला पुलिस का लोगो

Gumla Police Transfer: गुमला एसपी हारिस बिन जमां ने जिला आदेश 474/2026 के तहत 8 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है. कामडारा, पालकोट और महिला थाना में नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है. यहां देखें कौन कहां गए.

विज्ञापन

गुमला से दुर्जय पासवान की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Gumla Police Transfer, गुमला : गुमला जिले में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने और बढ़ते अपराध पर लगाम कसने के लिए गुमला के पुलिस अधीक्षक (SP) हारिस बिन जमां ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है. एसपी कार्यालय से जारी जिला आदेश संख्या 474/2026 के तहत कुल 8 पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण और पदस्थापन (Transfer-Posting) किया गया है. इस फेरबदल की सबसे बड़ी गाज उन थाना प्रभारियों पर गिरी है जिनके क्षेत्रों में हाल के दिनों में अपराध का ग्राफ बढ़ा था. ऐसे थानेदारों को पद से हटाकर सीधे पुलिस लाइन (पुलिस केंद्र) भेज दिया गया है.

यहां देखें नए थानेदारों की लिस्ट

एसपी द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, जिले के कई महत्वपूर्ण थानों में नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है. पुलिस अधीक्षक दफ्तर से जारी अधिसूचना के मुताबिक आशीष केशरी को भरनो थाना से हटाकर कामडारा का नया थाना प्रभारी बनाया गया है. उसी तरह अंकित राज को पालकोट थाना की कमान सौंपी गई है. जबकि पुलिस केंद्र गुमला में तैनात शिल्पा कुजूर को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए अब महिला थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है. इसके साथ साथ कामडारा के पूर्व प्रभारी को अब सुरसांग थाना की नई जिम्मेवारी मिली है.

Also Read: सावधान! वोटर गणना फॉर्म भरते समय न करें ये गलती, नहीं तो फंसेंगे परेशानी में, जानें डाक्यूमेंट्स के नियम

लाइन हाजिर हुए कई अफसर

अपराध नियंत्रण में लापरवाही या बढ़ते मामलों को देखते हुए सुरसांग, महिला थाना, कामडारा और पालकोट के वर्तमान थाना प्रभारियों को हटाकर पुलिस केंद्र (लाइन) गुमला स्थानांतरित कर दिया गया है. इन्हीं में से एक निवर्तमान अफसर तरुण कुमार को पुलिस केंद्र में प्रतिनियुक्ति प्रभारी के रूप में ‘नक्सल शाखा’ (Naxal Cell) का दायित्व सौंपा गया है. एसपी हारिस बिन जमां ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को बिना किसी देरी के अपने नए पदस्थापन स्थल पर तत्काल योगदान (Join) करने और अनुपालन प्रतिवेदन (Compliance Report) कार्यालय को सौंपने का सख्त निर्देश दिया है.

Also Read: जर्जर भवन में जान जोखिम में डालकर पढ़ रहे बच्चे, बंदगांव के ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola