Gumla News: लायंस क्लब की बैठक में 7 बड़े फैसले, 6 सितंबर को होगा इंस्टॉलेशन समारोह
बैठक में क्लब के पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
गुमला लायंस क्लब की बैठक में आगामी कार्यक्रमों और इंस्टॉलेशन समारोह को लेकर सात महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
गुमला: लायंस क्लब ऑफ गुमला की बैठक मंगलवार को लायंस भवन में क्लब के उपाध्यक्ष ला दामोदर कसेरा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में क्लब के आगामी कार्यक्रमों, इंस्टॉलेशन समारोह और लायंस भवन से जुड़े कार्यों पर चर्चा की गयी. इस दौरान सर्वसम्मति से सात महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किये गये.
आपके शहर में
छह सितंबर को होगा इंस्टॉलेशन समारोह
बैठक में निर्णय लिया गया कि शिक्षक दिवस के अवसर पर सात सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए ला शिव कुमार लाल को ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में वार्ता करने की अनुमति दी गयी. वहीं, छह सितंबर को प्रस्तावित इंस्टॉलेशन समारोह के लिए ला गुलाबचंद प्रसाद को इंस्टॉलेशन अध्यक्ष मनोनीत किया गया. समारोह के सफल संचालन के लिए मास्टर ऑफ सेरेमनी की जिम्मेदारी ला पवन कुमार अग्रवाल एवं ला महेश प्रसाद गुप्ता को सौंपी गयी.
समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन शुभ्रा मजूमदार, पीडीजी सिद्धार्थ मजूमदार, पीडीजी कमल जैन, पीडीजी माधव लखोटिया, प्रथम वीडीजी कंचन साहू एवं द्वितीय वीडीजी सुचित कुमार को अतिथि के रूप में आमंत्रित करने की अनुमति भी बैठक में दी गयी.
लायंस भवन की होगी मरम्मत
इसके अलावा लायंस भवन में नया सूचनात्मक बोर्ड लगाने पर सहमति बनी. पुराने हॉल के प्लास्टर के खराब होने के कारण इंस्टॉलेशन समारोह के बाद उसकी मरम्मत कराने का भी निर्णय लिया गया. क्लब के अन्य कार्यों एवं गतिविधियों की जानकारी सदस्यों को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से देने का निर्णय लिया गया.
बैठक के अंत में उपाध्यक्ष दामोदर कसेरा ने सभी सदस्यों का आभार जताया. बैठक में लिये गये निर्णयों को क्लब की आगामी गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण बताया गया.
बैठक में उपस्थित सदस्य
ला दामोदर कसेरा, सचिव ला शंकर लाल जाजोदिया, कोषाध्यक्ष संजय कुमार अग्रवाल, मुरली मनोहर प्रसाद, पवन कुमार अग्रवाल, महेश प्रसाद गुप्ता, ब्रिज फोगला, गुलाबचंद प्रसाद, सत्येंद्र गुप्ता, शिव कुमार सोनी, शिवकुमार लाल, एंथोनी लकड़ा, ला अनिल अग्रवाल एवं ला अनुराधा प्रसाद उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए