Gumla News: भास्कर एजुकेशन एकेडमी में राखी निर्माण प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में छात्र | Prabhat Khabar Network

भास्कर एजुकेशन एकेडमी में रक्षाबंधन के अवसर पर राखी निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भाई-बहन के प्रेम का पर्व मनाया।

विज्ञापन

घाघरा, गुमला: प्रखंड मुख्यालय के देवी मंडप रोड स्थित भास्कर एजुकेशन एकेडमी में बुधवार को रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय में विशेष राखी निर्माण एवं कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कक्षा नर्सरी से लेकर उच्च प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे रेशमी धागों, मोतियों, कुंदन, सितारों, पेपर क्राफ्ट और प्राकृतिक सामग्रियों का उपयोग कर मनमोहक राखियां बनायीं. राखी निर्माण के बाद छात्राओं ने अपने सहपाठियों और शिक्षकों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सफलता की कामना की.

इस दौरान बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में रक्षाबंधन से जुड़े सांस्कृतिक गीत और कविताएं प्रस्तुत कर माहौल को उत्सवमय बना दिया.

प्राचार्य नितेश रंजन भास्कर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल धागों का बंधन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, अटूट प्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और परस्पर सुरक्षा के संकल्प का जीवंत प्रतीक है. आज के आधुनिक दौर में बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक जड़ों और नैतिक मूल्यों से जोड़ना बेहद जरूरी है. जब बच्चे अपने हाथों से राखी बनाते हैं, तो वे श्रम की गरिमा और रिश्तों की गहराई को सहज रूप से समझते हैं.

प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ और सबसे मौलिक राखियां बनाने वाले विद्यार्थियों को संस्थान की ओर से पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola