गुमला: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस जवान के खिलाफ कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला में एक युवती ने पुलिस जवान पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

गुमला. जिले के एक थाना क्षेत्र की युवती ने जिला पुलिस बल के एक जवान पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. पीड़िता शनिवार को कुछ सामाजिक लोगों के साथ सदर थाना पहुंची और लिखित शिकायत देकर आरोपी जवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

2018 में फेसबुक पर हुई थी दोस्ती

पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2018 में सिमडेगा निवासी पुलिस जवान बसंत बेक ने फेसबुक पर उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी. इसके बाद दोनों में दोस्ती हुई और फोन पर बातचीत शुरू हो गयी. युवती का आरोप है कि जवान ने खुद को कुंवारा बताते हुए उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा था. उसने जवान से अपने माता-पिता से मिलने और शादी की बात करने को कहा, लेकिन वह घर नहीं आया. इसके बावजूद दोनों के बीच बातचीत जारी रही और जवान उसके गांव-घर भी आता-जाता था.

शादीशुदा होने की जानकारी नहीं थी : युवती

युवती ने शिकायत में आरोप लगाया है कि जवान पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है. इसकी जानकारी उसे नहीं थी. उसका आरोप है कि जवान ने अविवाहित होने की बात कहकर शादी का भरोसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए.

गुमला बुलाकर रेस्ट हाउस ले जाने का आरोप

पीड़िता के अनुसार, 4 जुलाई 2026 को जवान ने अपने माता-पिता से मिलाने की बात कहकर उसे गुमला बुलाया. बारिश में गुमला पहुंचने के बाद जवान उसे पालकोट रोड स्थित संतोष रेस्ट हाउस ले गया. युवती का आरोप है कि वहां कमरे में उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया.

फिलहाल पुलिस लाइन में पदस्थापित है जवान

बताया गया कि आरोपी जवान पूर्व में कुरुमगढ़ थाना में तैनात था और वर्तमान में पुलिस लाइन में पदस्थापित है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. प्राथमिकी और जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी.गुमला. जिले के एक थाना क्षेत्र की युवती ने जिला पुलिस बल के एक जवान पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. पीड़िता शनिवार को कुछ सामाजिक लोगों के साथ सदर थाना पहुंची और लिखित शिकायत देकर आरोपी जवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है.

पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2018 में सिमडेगा निवासी पुलिस जवान बसंत बेक ने फेसबुक पर उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी. इसके बाद दोनों में दोस्ती हुई और फोन पर बातचीत शुरू हो गयी. युवती का आरोप है कि जवान ने खुद को कुंवारा बताते हुए उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा था. उसने जवान से अपने माता-पिता से मिलने और शादी की बात करने को कहा, लेकिन वह घर नहीं आया. इसके बावजूद दोनों के बीच बातचीत जारी रही और जवान उसके गांव-घर भी आता-जाता था.

युवती ने शिकायत में आरोप लगाया है कि जवान पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है. इसकी जानकारी उसे नहीं थी. उसका आरोप है कि जवान ने अविवाहित होने की बात कहकर शादी का भरोसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. पीड़िता के अनुसार, 4 जुलाई 2026 को जवान ने अपने माता-पिता से मिलाने की बात कहकर उसे गुमला बुलाया. बारिश में गुमला पहुंचने के बाद जवान उसे पालकोट रोड स्थित संतोष रेस्ट हाउस ले गया. युवती का आरोप है कि वहां कमरे में उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया.

बताया गया कि आरोपी जवान पूर्व में कुरुमगढ़ थाना में तैनात था और वर्तमान में पुलिस लाइन में पदस्थापित है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. प्राथमिकी और जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola