ePaper

गुमला में चार अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत, तीन घायल

Updated at : 12 May 2025 4:52 PM (IST)
विज्ञापन
Gumla News

Gumla News

Gumla News : गुमला जिले में चार अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गयी. जबकि तीन लोग घायल हो गये. बिशुनपुर में डीजे लदी गाड़ी की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हुई. सिसई में ऑल्टो कार पलटने से एक युवक की जान चली गयी. जबकि तीन घायल हैं.

विज्ञापन

गुमला, दुर्जय पासवान : गुमला जिले में चार अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गयी. जबकि तीन लोग घायल हो गये. बिशुनपुर में डीजे लदी गाड़ी की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हुई. सिसई में ऑल्टो कार पलटने से एक युवक की जान चली गयी. जबकि तीन घायल हैं. इधर सिसई में एक छात्र ने आत्महत्या कर ली. वहीं घाघरा में संदेहास्पद स्थिति में एक वृद्ध की मौत हो गयी. चारों मामले में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

बिशुनपुर : डीजे साउंड लदे गाड़ी की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

कल रविवार की शाम डीजे साउंड लदे गाड़ी की चपेट में आने से बिशुनपुर थाना क्षेत्र के बनारी निवासी 60 वर्षीय महावीर साहू की मौत हो गयी. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायल को बिशुनपुर सीएचसी लाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार बनारी चौक स्थित दुर्गा मंदिर के समीप अपने पुराने घर से खाना खाकर लगभग 7:40 बजे महावीर साहू बनारी पिकेट स्थित अपने नये घर टीवीएस से जा रहे थे. इसी दौरान महावीर साहू बनालात की तरफ से आ रही गाड़ी की चपेट में आ गये. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बनालात से एक डीजे साउंड लदा 407 गाड़ी आ रहा था. जिसके दोनों छोर में डीजे बांधने का फ्रेम निकला हुआ था. जिसके चपेट में आने से यह घटना हुई है.

सिसई : सड़क हादसे में युवक की मौत, तीन घायल

सिसई थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे बाइपास लकेया नदी के समीप कल रविवार की देर रातएक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर पलट गयी. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गयी. जबकि तीन युवक घायल है. मृतक की पहचान करौंदी गांव निवासी 32 वर्षीय स्वरूप साहू के रूप में हुई है. घायलों में करौंदी के पप्पू साहू, सोनू साहू व देवेंद्र साहू शामिल है. जानकारी के अनुसार घटना रविवार रात करीब 1 बजे की है. चारों युवक एक ऑल्टो कार में सवार होकर रांची से अपने घर करौंदी जा रहे थे. इसी दौरान नेशनल हाइवे बाइपास में लकेया नदी के पास उनका कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गया, हादसे के बाद स्वरूप साहू बेहोश हो गया था. कार में मौजूद अन्य अन्य तीन लोगों ने कार सीधा किया और उसी कार से सदर अस्पताल गुमला पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने स्वरूप साहू को मृत घोषित कर दिया. वहीं पप्पू साहू की स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर रिम्स रेफर कर दिया गया.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

सिसई : इंटर के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

सिसई थाना क्षेत्र के सैंदा टुकूटोली गांव निवासी टूना उरांव के 16 वर्षीय पुत्र आनंद उरांव ने रविवार की रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलने पर सिसई थाना पुलिस ने शव को बरामद कर सोमवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिये गुमला सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार मृतक आनंद उरांव, इंटर का छात्र था. रविवार को आनंद और उसका छोटा भाई आशीष उरांव (7) दोनों कमरे में एक साथ सोये थे. सुबह देर होने पर पिता टूना उरांव दोनों को उठाने के लिए आवाज दिया. तब आशीष की नींद खुली. नींद खुलते ही उसने आंनद को फंदे से लटके देखा और चीखते हुए दरवाजा खोला, जब पिता ने अंदर जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी.

घाघरा : वृद्ध की संदेहास्पद स्थिति में मौत

घाघरा थाना क्षेत्र के टोटांबी गांव में सड़क किनारे एक अज्ञात विक्षिप्त वृद्ध की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. सुचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया. ग्रामीणों ने बताया कि उक्त वृद्ध व्यक्ति की मानसिक स्थिति सही नहीं थी और वह दो दिनों से टोटांबी गांव में एक बोरा में बिस्तर लेकर घूम रहा था. लोगों ने उससे पूछताछ भी की थी, लेकिन बुजुर्ग ने कुछ नहीं बताया. रविवार की देर शाम तक गांव में वृद्ध को घूमते देखा गया था. सोमवार की सुबह मुख्य पथ टोटांबी में सड़क किनारे लेटा हुआ था और वह काफी देर होने के बाद भी नहीं उठ रहा था. पास जाकर लोगों ने देखा तो, उसकी मौत हो गयी थी.

इसे भी पढ़ें

झारखंड में भी है ‘रावण की नगरी’, रामायण काल से अलग कलाकारों का है गांव, इनका झूमर देखने उमड़ती है भीड़

ED ने किया बड़ा खुलासा, इस तरह फर्जी दस्तावेज से हुई 103 एकड़ वन भूमि की खरीद-बिक्री

रांची में यहां बनेगा नया सीएम आवास, कल्पना सोरेन संग सीएम हेमंत सोरेन ने रखी आधारशिला

विज्ञापन
Dipali Kumari

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola