गुमला के मजदूर की गुड़गांव में ट्रेन से कटकर मौत

Updated:
विज्ञापन

गुमला जिले के रायडीह थाना स्थित परसा गांव के 21 वर्षीय मजदूर दिनेश उरांव की मौत हरियाणा के गुड़गांव रेलवे स्टेशन में ट्रेन की चपेट में आने से रविवार को हो गयी. गुड़गांव रेलवे स्टेशन प्रशासन द्वारा रायडीह थाना को इसकी जानकारी दी गयी.

विज्ञापन

गुमला: गुमला जिले के रायडीह थाना स्थित परसा गांव के 21 वर्षीय मजदूर दिनेश उरांव की मौत हरियाणा के गुड़गांव रेलवे स्टेशन में ट्रेन की चपेट में आने से रविवार को हो गयी. गुड़गांव रेलवे स्टेशन प्रशासन द्वारा रायडीह थाना को इसकी जानकारी दी गयी. इसके बाद पुलिस ने मृतक के चाचा रामकेश्वर उरांव को घटना की जानकारी दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

जिसके बाद चाचा रामकेश्वर उरांव ने मजदूर संघ सीएफटीयूआइ झारखंड के प्रदेश सचिव जुम्मन खान एवं महिला जिलाध्यक्ष सह प्रभारी सुनीता कुमारी को फोन कर मजदूर युवक दिनेश उरांव का शव को गुमला परसा अपने गांव लाने की गुहार लगायी. मजदूर संघ ने इसकी सूचना गुमला श्रम विभाग के कॉर्डिनेटर रोशन बड़ा को दी.

जुम्मन खान ने कहा कि गुड़गांव प्रशासन का कहना है कि यह आत्महत्या है. परंतु बिना जांच पड़ताल के आत्महत्या कहना गलत है. परिजन इसकी उचित जांच कराने तथा शव को गुमला लाना चाह रहे हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola