गुमला में शुरू हुआ हेल्थ केयर हॉस्पिटल, अब स्थानीय लोगों को मिलेगी बेहतर इलाज की सुविधा

विज्ञापन

उदघाटन करते अतिथि | Prabhat Khabar Network

गुमला केओ कॉलेज के पास हेल्थ केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन हुआ. अब स्थानीय लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं और इलाज की सुविधा आसानी से मिल सकेगी.

विज्ञापन

गुमला. गुमला केओ कॉलेज के समीप बुधवार को हेल्थ केयर हॉस्पिटल का विधिवत शुभारंभ हुआ. सांसद सुखदेव भगत की धर्मपत्नी अनुपमा भगत, सिविल सर्जन डॉ शंभुनाथ चौधरी, डीएस डॉ अनुपम किशोर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजनील तिग्गा व मिसिर कुजूर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर अस्पताल का उद्घाटन किया. मौके पर अनुपमा भगत ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाएं लोगों की मूलभूत जरूरत हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

गुमला जैसे जिले में बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना समय की मांग है. अस्पताल शुरू होने से शहर के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी इलाज की सुविधा मिलने की उम्मीद है. उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा देने और गरीब व जरूरतमंद मरीजों के प्रति संवेदनशील रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर बेहतर इलाज मिलने से लोगों को दूसरे शहर जाने की परेशानी, समय और खर्च से राहत मिलेगी.

कार्यक्रम में जेनेविभा लकड़ा, इरकन लकड़ा, मो. संजर, मो. अंसार, मो. खालिद सहित कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola