गुमला ने लोहरदगा को सात विकेट से हराया

Updated:
विज्ञापन

जेएससीए इंटर जिला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट

विज्ञापन

जेएससीए इंटर जिला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट

आपके शहर में

विज्ञापन

गुमला. जेएससीए इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के उदघाटन मुकाबले में मेजबान गुमला ने लोहरदगा को सात विकेट से हरा कर अगले चक्र में प्रवेश किया. जिला मुख्यालय के शहीद तेलंगा खड़िया स्टेडियम में मंगलवार से शुरू हुए टूर्नामेंट में लोहरदगा ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 44 ओवरों में आठ विकेट पर 170 रन बनाये. चैतन्य ने सर्वाधिक 48 रन की पारी खेली. वहीं अथर्व देव ने 27, जबकि हर्ष व तन्मय ने 22-22 रन बनाये. गुमला की ओर से मयंक राज ने नौ ओवरों में 15 रन देकर चार विकेट लिये. रोहिश ने दो व सत्यम ने एक विकेट हासिल किये. जवाब में गुमला ने 34.4 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया. टीम की ओर से मंथन ने 70 रन की पारी खेली. मयंक राज ने नाबाद 32 व सत्यम पांडा ने 28 रन बनाये. गुमला के मयंक राज को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. टीआरडीओ पप्पू कुमार सिंह, एलओ अवधेश कश्यप, अंपायर प्रशांत कुमार, हेमंत ठाकुर व स्कोरर जुलकर नैन ने मयंक को पांच हजार रुपये का चेक व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया. मौके पर जिला क्रिकेट संघ के जितेंद्र सिंह, मनोज चौधरी, ज्ञान प्रकाश, अंकित विश्वकर्मा, रोहित उरांव, सनी साहू, यमुना झा, शशि समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola