पीएम मोदी व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फूंका पुतला
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Feb 2026 9:37 PM
झारखंड जेनरल कामगार यूनियन ने देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में निकाला जुलूस
घाघरा. मजदूर यूनियनों व संयुक्त किसान मोर्चा के संयुक्त आह्वान पर देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में झारखंड जेनरल कामगार यूनियन ने जूलूस निकाला और पीएम नरेंद्र मोदी व अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका. जुलूस नेतरहाट रोड से शुरू होकर थाना चौक होते हुए ब्लॉक चौक तक गया और वहां से वापस लौट कर चांदनी चौक पहुंचा, जहां पुतला दहन किया गया. यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष सनिया उरांव ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को खत्म करने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति के आगे रेट कार्पेट बिछाने का काम कर रही है. तमाम श्रम कानूनों को समाप्त कर चार श्रम संहिताओं को लागू कर मजदूरों को कॉरपोरेट कंपनियों का गुलाम बनाने की तैयारी की जा चुकी है. यही कारण है कि आज पूरे देश के किसान व मजदूर को एकजुट होकर सरकार के खिलाफ संघर्ष करने की जरूरत पड़ गयी है. यूनियन के केंद्रीय सह जिला सचिव सुरेश प्रसाद यादव ने कहा कि हमारी मांग मजदूर विरोधी श्रम संहिताओं को वापस लेने, पलायन रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर काम उपलब्ध कराने, डीएमएफटी फंड की राशि का सदुपयोग कर खनन प्रभावित क्षेत्रों का कायाकल्प करने, मनरेगा कानूनों को बहाल करने और इसमें व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने व अमेरिका के साथ ट्रेड डील को वापस लेने की है. ऊपरपाठ के अमतीपानी में यूनियन के मजदूरों ने जिला उपाध्यक्ष रविनंदन असूर के नेतृत्व में जुलूस निकाला व सभा की. मौके पर बंधु महली, राजेंद्र उरांव, बिहारी उरांव, मंगल उरांव, मंगलदेव असुर, दिनेश उरांव, समीर असुर, सुदर्शन भगत, राजदेव उरांव, विफैया उरांव, सुनील उरांव, तेंबू उरांव, तेतला उरांव आदि मौजूद थे. घाघरा. मजदूर यूनियनों व संयुक्त किसान मोर्चा के संयुक्त आह्वान पर देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में झारखंड जेनरल कामगार यूनियन ने जूलूस निकाला और पीएम नरेंद्र मोदी व अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका. जुलूस नेतरहाट रोड से शुरू होकर थाना चौक होते हुए ब्लॉक चौक तक गया और वहां से वापस लौट कर चांदनी चौक पहुंचा, जहां पुतला दहन किया गया. यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष सनिया उरांव ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को खत्म करने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति के आगे रेट कार्पेट बिछाने का काम कर रही है. तमाम श्रम कानूनों को समाप्त कर चार श्रम संहिताओं को लागू कर मजदूरों को कॉरपोरेट कंपनियों का गुलाम बनाने की तैयारी की जा चुकी है. यही कारण है कि आज पूरे देश के किसान व मजदूर को एकजुट होकर सरकार के खिलाफ संघर्ष करने की जरूरत पड़ गयी है. यूनियन के केंद्रीय सह जिला सचिव सुरेश प्रसाद यादव ने कहा कि हमारी मांग मजदूर विरोधी श्रम संहिताओं को वापस लेने, पलायन रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर काम उपलब्ध कराने, डीएमएफटी फंड की राशि का सदुपयोग कर खनन प्रभावित क्षेत्रों का कायाकल्प करने, मनरेगा कानूनों को बहाल करने और इसमें व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने व अमेरिका के साथ ट्रेड डील को वापस लेने की है. ऊपरपाठ के अमतीपानी में यूनियन के मजदूरों ने जिला उपाध्यक्ष रविनंदन असूर के नेतृत्व में जुलूस निकाला व सभा की. मौके पर बंधु महली, राजेंद्र उरांव, बिहारी उरांव, मंगल उरांव, मंगलदेव असुर, दिनेश उरांव, समीर असुर, सुदर्शन भगत, राजदेव उरांव, विफैया उरांव, सुनील उरांव, तेंबू उरांव, तेतला उरांव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










