खरीफ फसलों का होगा डिजिटल हिसाब, पालकोट में सर्वेयरों को क्यों दिया गया खास प्रशिक्षण
जानकारी देते जिला कृषि विभाग के मास्टर ट्रेनर राजेंद्र तिर्की : फोटो प्रभात खबर
जिला कृषि कार्यालय ने पालकोट में डिजिटल क्रॉप सर्वे के लिए कार्यशाला का आयोजन किया. इस दौरान कृषक मित्रों और प्राइवेट सर्वेयरों को खरीफ फसलों की गणना के लिए प्रशिक्षित किया गया. यह तकनीक किसानों और कृषि विभाग के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी.
पालकोट से महिपाल सिंह की रिपोर्ट
आपके शहर में
पालकोट. जिला कृषि कार्यालय द्वारा केंद्र प्रायोजित कार्यक्रम के तहत प्रखंड कार्यालय सभागार पालकोट में शनिवार को डिजिटल क्रॉप सर्वे हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में बीटीएम, एटीएम, कृषक मित्रों एवं प्राइवेट सर्वेयरों ने भाग लिया.
कार्यशाला में जिला कृषि विभाग के मास्टर ट्रेनर राजेंद्र तिर्की द्वारा कृषक मित्रों व सर्वेयरों को पालकोट में किसानों द्वारा उत्पादित की जाने वाली खरीफ फसल धान, उरद, मूंगफली, मक्का सहित अन्य सब्जियों के सर्वे करने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया.
मौके पर बीटीएम अभिषिका, अकय अनमोल कुजूर, कृषक मित्र भुनेश्वर साहू, मेघनाथ साहू, पवन कुमार मिश्रा, अजू मिंज, लालदेव बागे, प्रवीण भगत, शिव शंकर साहू सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए